सिवनी में फिर आया भूकंप: रात 9.20 पर लोगों ने महसूस किए झटके

[ad_1]

सिवनी40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिवनी जिले में सोमवार को रात 9:20 बजे जोरदार भूकंप के झटका लोगों ने महसूस किया। शास्त्री वार्ड निवासी अश्वनी गहलोत का कहना है कि रात में आए भूकंप का झटका जोरदार था। बीते 2 दिनों से जिले भर में बारिश हो रही है। इन दिनों जब बारिश होती है तो नगर के कबीर वार्ड, टैगोर वार्ड, महावीर वार्ड, बस स्टैंड में लोगों को भूकंप के झटके महसूस होते हैं।

ये हो सकते हैं भूकंप के कारण

मामले में कुछ जानकारों का कहना है कि नगर के कबीर वार्ड क्षेत्र चुना भट्टी क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां की मिट्टी में चूना पाया जाता है। जिसके कारण बारिश का पानी रिस कर अंदर जाता है और गैस बनकर कमजोर स्थान से निकलता है। और यही एक कंपन का कारण माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि सिवनी 3 डैम से घिरा हुआ है। जिसमें एक संजय सरोवर बांध, दूसरा छिंदवाड़ा सिवनी सीमा से लगा हुआ माचागोरा पेंच डैम और तीसरा जबलपुर के बरगी क्षेत्र में स्थित बरगी डैम। तीनों डैम के बीच में सिवनी जिला है। वहीं जलभराव में जल धीरे-धीरे रिसकर जमीन के अंदर जा रहा है। जो नीचे मिट्टी के काफी नीचे की परत में पहुंच रहा है। पानी के पहुंचने से जमीन में कंपन होने की बात को भी लोग मान रहे हैं।

घबरा गए लोग

सोमवार रात 9:20 में आए भूकंप के झटकों को लोगों ने एक घरघराहट के रूप में महसूस किया। कंपन बहुत जोरदार था। कंपन आते ही सोशल मीडिया में लोग एक दूसरे को सोमवार रात्रि 9:20 में आए भूकंप की सूचना देने लगे। व्हाट्सएप के स्टेटस में भी लोगों ने भूकंप की जानकारी दी। सिवनी क्षेत्र में आए भूकंप की खबर लोगों ने सोशल मीडिया, फेसबुक, वॉट्सऐप में पोस्ट की।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button