सिवनी में पोतियों ने निभाया पिता का फर्ज: कारोना संक्रमण से पति और बेटे को खोने वाली दादी को दी मुखाग्नि

[ad_1]
सिवनीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

सिवनी जिले में पोतियों ने अपनी दादी का अंतिम संस्कार किया। सिवनी की कृष्णाबाई यादव का रविवार को हार्ट अटैक आया था। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कृष्णाबाई के निधन की सूचना लगने पर क्षेत्र में शोक की लहर दिखाई दी।
सिवनी में कटंगी रोड शहीद वार्ड निवासी 75 वर्षीय कृष्णाबाई यादव ने शिक्षक के रूप में जिले के कई स्कूलों में सेवाएं दी। कृष्णाबाई का अंतिम संस्कार उनकी पोतियों मीनाक्षी (8) और वंशिका (10) ने मुखाग्नि देकर अपने पिता का फर्ज निभाया।
बेटे व पति का कोरोना काल में निधन
कृष्णाबाई ने कोरोना काल में अपने बेटे गोपी यादव और पति लल्लू प्रसाद यादव को एक साथ खोया था। इस विषम परिस्थिति में वे परिवार को संभाल रही थी। उनके निधन के बाद समाज इस दुखी परिवार के लिए आगे आया। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कृष्णाबाई यादव।
Source link




