सिवनी में देसी मूंगफली की आवक शुरू: महाराष्ट्र के औरंगाबाद, आकोला और नांदेड़ पर बेचने के लिए ले जा रहे हैं स्थानीय व्यापारी

[ad_1]

सिवनी10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिवनी में अतिवृष्टि बारिश के चलते जहां मक्का और सोयाबीन की फसलें चौपट हो चुकी हैं। वहीं नगर के अस्थाई रूप से लगाए जाने वाले बस स्टैंड के पीछे थोक सब्जी मंडी पर पिछले एक पखवाड़े से स्वादिष्ट तीन लाल दानी (देसी) मूंगफली की आवक हो रही है।

3000 से लेकर 3800 दाम

क्षेत्रीय किसान नगर के मंडी स्थल पर पहुंचकर 3000 रुपए से 3800/- रुपए तक के दाम में मूंगफली की फसल को लाकर बेच रहे हैं।

बीते वर्ष निर्यात होती थी मूंगफली

पहले के वर्षों में नागपुर और रायपुर बेचने के लिए भेजी जाती थी। परंतु इस वर्ष देसी मूंगफली की स्थानीय व्यापारियों को महाराष्ट्र के औरंगाबाद, आकोला और नांदेड़ सहित अन्य राज्यों पर ले जाकर मूंगफली को बेच रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि पिछले वर्षों के मुकाबले फसल औसत ना कम ना ज्यादा है प्रतिदिन लगभग 30 क्विंटल मूंगफली नगर में क्षेत्रीय किसानों के द्वारा लाकर बेची जा रही है।

फसल बीमा का नहीं मिला लाभ

किसानों ने बताया कि और फसल बीमा का कुछ प्रतिशत किसानों के द्वारा ही हुआ हो इससे इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन क्षेत्रीय कृषकों में पूर्व के समय में जिस प्रकार से फसल बीमा पर निजी कंपनियों के द्वारा भरोसा नहीं करते हुए अधिकांश कृषकों ने फसल का बीमा नहीं कराया है। जिससे भारी नुकसान किसानों को मक्का और सोयाबीन की फसलों में हुआ है।

अधिक वर्षा से हुआ नुकसान

अधिक बारिश होने के चलते जहां मक्का की फसलों ने जमीन से जड़ें ऊपर आ गई और पीली पत्तियां होकर अधिकांश कृषकों की लागत का निकलना मुश्किल हो गया है। परन्तु बीमा की राशि भी अधिकतर किसानों की नही मिली। जिससे किसान परेशान हैं। वहीं अब मूंगफली पा आश्रित नजर आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button