सिवनी में उत्साह से मनेगा दुर्गा उत्सव: जोरों पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों की तैयारियां, कोलकाता से आए कारीगर बना रहे झांकिया

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Seoni
  • Preparations For Public Durga Puja Committees Are In Full Swing, Artisans From Kolkata Are Making Tableaux

सिवनी25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पितृ पक्ष समाप्ति के बाद आगामी 26 सितंबर से नवरात्र पर्व प्रारंभ होने वाला है। जिसको लेकर सिवनी नगर सहित जिले भर में सभी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियां ने अभी से तैयारियां आरंभ कर दी है।

पंडाल बनना शुरू

जहां एक ओर नगर की वार्ड समितियों के ओर से पंडाल बनाने के जरूरी तैयारियों में जुटी हुई हैं। तो वहीं नगर के कई जगहों पर मूर्ति कारों के ओर से मूर्तियों के निर्माण व साज-सज्जा का कार्य अंतिम चरण में है। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी पंडाल बनाए जा रहे हैं। युवाओं में इस वर्ष नवरात्र को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है और युवाओं की टोली साज सज्जा में जुटी है।

कोलकाता के कारीगर बना रहे झांकियां

सिवनी नगर के भैरोगंज, बारा पत्थर, बुधवारी, गंज, छिंदवाड़ा चौक, सुनारी मोहल्ला, माता दिवाला सहित कई स्थानों में प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहीं छपारा के बाजार स्थित लोधी वार्ड पर केदारनाथ मंदिर की झांकी का निर्माण कार्य कोलकाता से आए हुए कारीगर कर रहे हैं। वहीं सभी दुर्गा समितियों के ओर से जोर शोर से दुर्गा उत्सव की तैयारियां की जा रही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button