सिलेंडर की पूजा कर महिला कांग्रेस ने जताया विरोध: गुना में बोलीं- पोषण घोटाले में बच्चों का आहार खा गए CM; किया पुतला दहन

[ad_1]

गुना6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सिलेंडर की पूजा करतीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता। - Dainik Bhaskar

सिलेंडर की पूजा करतीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता।

गुना में महिला कांग्रेस की अगुवाई में बुधवार को कांग्रेस ने केंद्र व राज्य सरकारों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। अचानक आई तेज़ बारिश भी महिलाओं के हौंसले नहीं डिगा पाई और वे पूरे जोश के साथ प्रदर्शन में डटी रहीं। हनुमान चौराहे पर एकजुट हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में तेजी से हो रही वृद्धि पर आक्रोश जताया। यहां रसोई गैस सिलेंडर रखकर उन्हें माला पहनाई गई और पूजा की गई। इसका उद्देश्य सरकार को संदेश देना था कि रोजमर्रा के काम आने वाली चीजें इतनी महंगी हो गई हैं कि उन्हें प्राप्त करना अब आम आदमी के दायरे से बाहर होता जा रहा है।

महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए बढ़ती महंगाई, महिलाओं पर बढ़ते अपराध एवं मध्यप्रदेश के बहुचर्चित पोषण आहार घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिम्मेदार ठहराया है। प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है कि सीएम को अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस सहित पार्टी के विभिन्न सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बाद में गुना एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि मध्यप्रदेश के ऑडीटर जनरल की ऑडिट रिपोर्ट में राशन घोटाले का खुलासा हुआ है।

महिला एवं बाल विकास विभाग प्रदेश के विभिन्न जिलों में रहने वाले 3 साल तक की आयु वाले बच्चों, गर्भवती, स्तनपान करने वाली महिलाओं और 11 से 14 वर्ष की आयु में स्कूल से बाहर किशोरियों की पोषण आवश्यकता को पूरा करने के लिए पोषण आहार बांट रहा है। इसी पोषण आहार को वितरित करने और आपूर्ति में बड़ा घोटाला हुआ है। यह विभाग इस समय सीधे मुख्यमंत्री देख रहे हैं, इसलिए घोटाले के जिम्मेदार भी वही हैं। इसी तरह देश में बढ़ती महंगाई और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के लिए भी भाजपा सरकारों की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। कांग्रेस नेत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के खिलाफ हनुमान चौराहे पर काफी देर तक नारेबाजी भी की।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button