Chhattisgarh

सिलादेही में 5 अक्टूबर को विराट दशहरा महोत्सव

बिर्रा/सिलादेही। ग्राम पंचायत सिलादेही द्वारा इस वर्ष भी माँ सात बहनिया दाई की पावन धरा पर विराट दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 5 अक्टूबर, रविवार को गढ़पारा में संपन्न होगा। रावण दहन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3 बजे होगा, जिसमें प्रतिभा सम्मान समारोह एवं खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। इसके बाद गढ़ विजय एवं करमा नृत्य की प्रस्तुतियाँ होंगी।

शाम 6 बजे श्रीरामजी की सेना एवं रावण दल की भव्य झांकी दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन किया जाएगा, जिसके बाद रावण दहन संपन्न होगा। रावण दहन के पश्चात दर्शकों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजन की व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए झूला और खेल-खिलौनों की विशेष सुविधा पंचायत द्वारा की गई है।

रात्रिकालीन कार्यक्रम में लोक कला मंच की ओर से शानदार आर्केस्ट्रा प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन को सफल बनाने ग्राम पंचायत सिलादेही के सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार पटेल, उपसरपंच रामकुमार पटेल, पंचगण एवं ग्रामवासी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button