सिंधिया समर्थक ने कलेक्टर से की अभद्रता गनर को पीटा…: CM के कारकेड में घुसने पर रोकने से बिगड़ा था भाजयुमो नेता

[ad_1]

ग्वालियर8 मिनट पहले

आरोपी विक्कू राजावत नीले रंग के कुर्ते में है, वह सीम शिवराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के साथ है।

  • VVIP मूवमेंट में व्यस्त होने पर तीन दिन बाद हुई FIR

ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के गनर की शिकायत पर महाराजपुरा थाने मंे सिंधिया समर्थक भाजपा नेता विक्कू राजावत पर पुलिस ने पिस्टल लूटने का प्रयास व शासकीय कार्य में बाधा डालने की FIR दर्ज की है। घटना तीन दिन पहले 15 सितंबर उस समय की है जब केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ग्वालियर आए थे। उनके कार्यक्रम के लिए CM का कारकेड निकल रहा था तब सिंधिया समर्थक विक्कू राजावत कारकेड में घुसने का प्रयास कर रहा था। जिसे कलेक्टर ग्वालियर के गनर चन्द्रशेखर शर्मा ने रोकने का प्रयास किया।

इस पर भाजपा नेता ने गनर से अभद्रता की। कलेक्टर ने बीच बचाव किया तो कलेक्टर से भी अभद्रता की और हमलावर देवर दिखाए। गनर ने कलेक्टर को बचाने का प्रयास किया तो विक्कू ने उससे पिस्टल छीनने का प्रयास किया। तीन दिन तक VVIP मूवमेंट के चलते गनर थाने नहीं पहुंच सका था। वह रविवार रात महाराजपुरा थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने भाजयुमो नेता पर मामला दर्ज कर लिया है।

विक्कू सिंह राजावत, अभी वह भाजयुमो में प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य हैं

विक्कू सिंह राजावत, अभी वह भाजयुमो में प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य हैं

15 सितंबर शाम की है घटना
– शहर के नाका चन्द्रवदनी निवासी चन्द्रशेखर शर्मा 14वीं वाहिनी ए कंपनी मंे पदस्थ हैं और इस समय कलेक्टर ग्वालियर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह की सुरक्षा में तैनात हैं। रविवार रात वह महाराजपुरा थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। उन्होंने शिकायत में बताया कि 15 सितंबर को ग्वालियर में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी और CM शिवराज सिंह चौहान को 1158 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 222 किलोमीटर लंबी 7 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रममें भाग लेना था। शाम के समय CM शिवराज सिंह के आगमन पर उनका कारकेड निकल रहा था। इसी समय सिंधिया समर्थक व भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्कू सिंह राजावत वहां मौजूद थे और उन्होंने कारकेड में घुसने का प्रयास किया और सुरक्षा घेरे में सेंध लगती देखी तो कलेक्टर के गनर चन्द्रशेखर तत्काल विक्कू राजावत को रोका और घुसने से मना किया। इस पर भाजयुमो नेता गनर से भिड़ गया और उसके तेवर हमलावर हो गए। यह देखते ही कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह वहां पहुंचे अौर समझाना चाहा तो भाजयुमो नेता ने कलेक्टर से भी अभद्रता की। इतना ही नहीं उन पर हमलावर होने लगा। जिस पर गनर ने बीच में आकर रोका।
गनर से पिस्टल छीनने का किया था प्रयास
– जब भाजयुमो नेता कलेक्टर ग्वालियर से अभद्रता पर उतर आया तो गनर ने बीच में आकर उसे रोका। यहां उसने गनर से हाथापाई कर उसकी पिस्टल छीनने का प्रयास किया। उस समय वहां कई लोग आ गए और फोर्स आ गया तो स्थिति संभाल ली गई। उस समय तो तत्काल VVIP कार्यक्रम में जाना था इसलिए गनर और कलेक्टर निकल गए।
VVIP कार्यक्रम के चलते 3 दिन बाद FIR
– रविवार रात को कलेक्टर ग्वालियर का गनर महाराजपुरा थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। उसने बताया कि 15 सितंबर की घटना है। पर उसके बाद कूनो में पीएम का कार्यक्रम होने और ग्वालियर में लगातार VVIP मूवमेंट होने के चलते वह नहीं आ सके थे। इसलिए तीन दिन बाद रविवार को मामले की शिकायत की है। अब पुलिस ने विक्कू राजावत पर पिस्टल छीनने का प्रयास करने पर लूट का प्रयास और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button