साहित्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित हुए सुरेश पैगवार, युवा कवि योगेश्वर सिंह राठौर ने राष्ट्रीय काव्यपाठ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

जांजगीर-चांपा, 13 अप्रैल 202। मध्यप्रदेश के तिरोड़ी स्थित मॉयल मंगल भवन में 12 अप्रैल 2026 को आयोजित राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन में जांजगीर के प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकार सुरेश पैगवार को “साहित्य शिरोमणि सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मेलन चार सत्रों में सम्पन्न हुआ, जिसमें दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की युवा काव्यपाठ प्रतियोगिता में जांजगीर के युवा कवि योगेश्वर सिंह राठौर ने देशभर के चयनित प्रतिभागियों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता सत्र के मुख्य अतिथि सुरेश पैगवार रहे, जबकि अध्यक्षता रितेश माने (मॉयल तिरोड़ी खान) ने की। विशिष्ट अतिथियों में भैया लाल नागवंशी, पंकज जुगनू (परसवाड़ा) एवं डॉ. गोपाल राम साहू (छत्तीसगढ़) शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि दिनेश देहाती ने किया।
पिछले 23 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस राष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन में इस वर्ष देशभर से चयनित 13 विशिष्ट प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सुरेश पैगवार को यह सम्मान उनके साहित्यिक योगदान, विशेषकर भारतीय रेलवे के लिए रचित लोकप्रिय “रेल गीत — भारत के जीवन की रेखा, है अपना ये रेलवे” तथा स्वच्छता जागरूकता गीत “चलो करें ये वादा, रेल को स्वच्छ बनाएंगे” के लिए प्रदान किया गया।
उन्हें यह सम्मान स्व. बद्री नारायण चौकसे की स्मृति में, उनके सुपुत्र सत्यनारायण चौकसे, मॉयल लिमिटेड के खान प्रबंधक मनीष ढोके एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
रात्रि में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में विनोद नयन (जबलपुर), शादाब अंजुम (नागपुर), विरेन्द्र विद्रोही (ललितपुर), सुरेश पैगवार (जांजगीर), पंकज जुगनू (वर्धा) सहित कवयित्रियों माधुरी किरण (बालाघाट), निशा आनंद तिवारी (भिलाई) एवं प्रमिला किरण (इटारसी) ने काव्यपाठ किया।
उल्लेखनीय है कि सुरेश पैगवार वर्तमान में राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक, राष्ट्रीय कवि संगम के जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य परिषद के जिला सचिव, जिला उद्घोषक संघ के अध्यक्ष तथा अन्य साहित्यिक संगठनों में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं।
इस उपलब्धि पर जांजगीर के वरिष्ठ साहित्यकार विजय राठौर, ईश्वरी यादव, अरुण कुमार निगम दुर्ग, संतोष कश्यप, सतीश कुमार सिंह, भैया लाल नागवंशी, हरप्रसाद निडर, हजारी कुर्रे, प्रमोद आदित्य, महेश राठौर मलय, राकेश श्रीवास, रमेश सिंघानिया, आनंद पाण्डेय, दिनेश चतुर्वेदी, दयानंद गोपाल, संतोषी महंत ‘श्रद्धा’, पुनीता दरीयाना,प्रो गोवर्धन सूर्यवंशी, महेंद्र राठौर, राजकिशोर धिरही, उमाकान्त टैगोर, अंकित राठौर, विनोद गोपाल योगेश्वर राठौर, गौरव राठौर, सनत पटेल, सूरज खरे तथा शील साहित्य परिषद, राष्ट्रीय कवि संगम, छंद के छ आदि के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।




