साल का आखिरी सूर्यग्रहण, बंद रहेंगे मंदिरों के पट: शाम को दिखेगा खंडग्रास सूर्य ग्रहण, बुधवार को एक साथ मनेंगे गोवर्धन-भाईदूज के त्योहार

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Khandgrass Solar Eclipse Will Be Seen In The Evening, The Festival Of Govardhan Bhaidooj Will Be Celebrated Together On Wednesday
ग्वालियर32 मिनट पहले
फाइल फोटो
इस बार की दीपावली के अगले दिन जब गोवर्धन की पूजा होती है खंड ग्रास सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। आधी रात के बाद से ही सूतक लग जाएगा जो पूरे दिन रहेगा। इस साल कार्तिक मास में दो ग्रह का योग घटित होने जा रहा है। प्रथम खंड ग्रास सूर्य ग्रहण आज (25 अक्टूबर मंगलवार) और दूसरा खग्रास चंद्र ग्रहण 8 नवंबर मंगलवार के ही दिन घटित होगा। यह दोनों ही ग्रहण ग्वालियर के साथ-साथ पूरे देश में दिखाई देगा।
खंड ग्रास सूर्य ग्रहण मंगलवार को दिन होने के कारण महंगाई बढ़ेगी एवं कहीं-कहीं कुछ दिन के लिए प्राकृतिक प्रकोप की भी स्थिति बन सकती है। यही कारण है कि दीपावली के अलगे दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन का त्योहार अब एक दिन बाद मतलब बुधवार को भाईदूज के साथ ही मनाया जाएगा।
यह बन रहे योग राज्य अधिकारियों के लिए इसके फल शुभ नहीं माने जाते हैं। दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को खंडग्रास सूर्यग्रहण होने के कारण गोवर्धन पूजा अब कल ( बुधवार) को भाईदूज के साथ ही मनाई जाएगी। एक ही दिन दोनों त्योहार मनाए जाएंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित विजय भूषण वेदार्थी के अनुसार खंड ग्रास सूर्य ग्रहण कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या मंगलवार 25 अक्टूबर को देश में खंड ग्रास रूप में दिखाई देने के साथ-साथ यूरोप के अधिकर देशों मंे दिखाई देगा। इस खंडग्रास सूर्य ग्रहण का स्पर्श दोपहर 2 बजकर 28 मिनट 20 सेकंड पर रहेगा। ग्रहण का मध्य काल शाम 4.30 बजे रहेगा और ग्रहण का समाप्ति काल शाम 6 बजकर 32 मिनट 16 सेकंड रहेगा। ग्रहण का पर्व काल 4 घंटे 3 मिनट 56 सेकंड रहेगा।
ग्वालियर अंचल के लिए यह रहेगी स्थिति
ग्वालियर अंचल में ग्रहण समाप्ति काल शाम 5.35 बजे सुर्यास्त के समय हो जाएगा। इसका सूतक 25 अक्टूबर सूर्योदय से पूर्व रात्रि 2.30 बजे प्रारंभ होगा, लेकिन कुछ पंचागों में खंड ग्रास मानते हुए ग्रहण का सूतक सुबह 4.31 बजे से प्रारंभ होना माना गया है। ग्रहण का सूतक दूसरे दिन बुधवार को सूर्योदय होने पर ही समाप्त माना जाएगा। इसलिए मंगलवार के दिन मंदिरों के पट पूरे दिन के लिए बंदरहेंगे। दीपावली की पूजा ग्रहण के सूतक लगने से पहले ही पूरी कर लेना चाहिए।
सूर्य ग्रहण में क्या करें
ज्योतिषाचार्य पंडित नितिन तिवारी उर्फ रिंकू शास्त्री के अनुसार जिन जातकों की रािश के लिए खंड ग्रास सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव हैं उन्हें ग्रहण काल मंे बाहर नहीं निकलना चाहिए। ईस्ट देवता की आराधना के साथ ही आदित्य ह्दय स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा
सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
01 मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान भोजन या का सेवन नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने व्यक्ति की पाचन क्षमता कमजोर होती है।
02 ग्रहण में कोई नयाकाम या मांगलिक काम नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उस काम में असफलता मिलती है।
03 ग्रहण के दौरान नाखून काटना, बालों को कटवाना, दातों की सफाई करना अशुभ माना जाता है। साथ ही ग्रहण के समय सोना भी नहीं चाहिए।
04 कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान चाकू या अन्य किसी धारदार चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बताते हैं कि ऐसा करने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है।
Source link