सागर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने पर बोलीं चौधरी: मैंने ही पद से मुक्त करने का निवेदन किया था, 2023 में नरयावली विधानसभा से चुनाव लड़ूंगी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • I Had Requested To Be Relieved From The Post, In 2023 I Will Contest From Narayawali Assembly

सागर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ रेखा चौधरी। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ रेखा चौधरी। (फाइल फोटो)

कांग्रेस हाईकमान ने सागर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद समेत सभी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। जिसके बाद अब नए अध्यक्ष और कार्यकारिणी को लेकर कांग्रेस में लाबिंग होने लगी है। कांग्रेस में अध्यक्ष पद के दावेदारों की लंबी लिस्ट है। पार्टी के अचानक शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद और कार्यकारिणी को भंग करने के निर्णय पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाई गईं रेखा चौधरी ने कहा कि मैं पिछले 11 वर्षों से शहर कांग्रेस अध्यक्ष हूं। लेकिन अब मैं चुनाव की तैयारी कर रही हूं।

मैंने ही संगठन से निवेदन किया था कि मुझे पद से मुक्त किया जाए। ताकि मैं अपनी तैयारी कर सकूं। मैं नरयावली विधानसभा से वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही हूं। मेरे पिता प्यारेलाल चौधरी भी वर्ष 1993 से 98 तक नरयावली से विधायक रहे हैं। पार्टी यदि मुझे मौका देगी तो मैं चुनाव लड़ूंगी। वहीं मैं शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर 11 साल रही हूं। इस दौरान पार्टी के लिए इमानदारी से काम किया है। सभी कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया है।
निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली थी करारी हार
शहर कांग्रेस कमेटी भंग होने के पीछे निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली हार भी कारण माना जा रहा है। नगरीय निकाय चुनाव में सागर नगर निगम के 48 वार्डों में से कांग्रेस सिर्फ 7 वार्डों में ही जीत दर्ज करा पाई थी। चुनाव में कांग्रेस मजबूत विपक्ष भी खड़ा करने में कामयाब नहीं हो सकी। इस करारी हार के बाद से कांग्रेस में उथल-पुथल मची हुई थी। रेखा चौधरी के कार्यकाल में विधानसभा चुनाव हो या फिर नगरीय निकाय कहीं पर भी कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है।
कांग्रेसियों में अध्यक्ष बदलने की उठ रही थी मांग
स्थानीय कांग्रेस नेताओं की मानें तो रेखा चौधरी पिछले 11 सालों से शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर काबिज थीं। लेकिन उनके कार्यकाल में कांग्रेस कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी है। स्थानीय नेता भी संगठन से अध्यक्ष बदलने की मांग कर रहे थे। ताकि नए लोगों को मौका मिले। अब 2023 विधानसभा चुनाव को देखते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष और कार्यकारिणी का चयन किया जाएगा।
सागर की शहर कांग्रेस कमेटी भंग:11 सालों से अध्यक्ष पद पर काबिज रेखा चौधरी को हटाया, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने जारी किया पत्र

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button