सागर में शहीदों को दी श्रद्धांजलि: परेड कर सलामी दी, शहीदों के परिवार वालों को किया सम्मानित

[ad_1]

सागर3 घंटे पहले

शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

सागर के बटालियन परिसर में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं निदेशक जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर सुशोभन बनर्जी ने पिछले एक वर्ष में कर्तव्य की बलिवेदी में शहीद हुए 264 अधिकारियों व कर्मचारियों के नामों का वाचन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। परेड द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों को सलामी दी गई। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर पुष्पेन्द्र सिंह मरावी, सहायक परेड कमांडर राहुल पांडे, उप निरीक्षक 10वीं वाहिनी विसबल सागर ने किया।

कार्यक्रम के दौरान 16 जुलाई 1991 में नक्सलवाद क्षेत्र बालाघाट में शहीद हुए आरक्षक श्रीकृष्ण अहिरवार की पत्नी पुष्पादेवी, स्व. रविन्द्रनाथ द्विवेदी की पुत्री मंदाकिनी द्विवेदी, स्व. तारकेश्वर पांडे की पत्नी उमादेवी पांडे, स्व. रामचरण की पत्नी धनवंति बाई. स्व. संतोष सिंह की पत्नी रामदेवी और जिला बल सागर के शहीद स्व. शिवलाल कुशवाहा के पुत्र विजय शंकर कुशवाहा, स्व. रामभरोसे के पुत्र चंद्रभान ज्योतिषी, स्व. जयगोविन्द सिंह यादव के पुत्र नंदजी यादव, स्व. केसी तिवारी के पुत्र राकेश तिवारी, स्व. श्यामलाल दुबे की पत्नी राधाबाई, स्व. दिनेश दुबे की पत्नी किरण दुबे का सम्मान किया गया।

शहीदों के परिवार वालों को सम्मानित करते हुए अधिकारी।

शहीदों के परिवार वालों को सम्मानित करते हुए अधिकारी।

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस के उन अमर शहीदों को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजली अर्पित की जाती है जिन्होंने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देकर देश को गौरांवित किया है। ऐसे अमर शहीदों के परिजनों को भी शहीद दिवस पर सम्मानित कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की जाती है। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन अनुराग, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक तरूण नायक, सेनानी 10वीं वाहिनी विसबल रविन्द्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा, उप सेनानी 10वीं वाहिनी विसबल मंजूलता यादव, सहायक सेनानी 10वीं वाहिनी विसबल अमित कुमार वट्टी आदि अधिकारी और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजली दी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button