सागर में युवक की हत्या: घर से खेत गए युवक के सिर पर किए पत्थर से बार, पुलिया के पास लहूलुहान अवस्था में मिला

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- A Young Man Who Had Gone From Home To Farm Was Hit By A Stone On His Head, Found Near The Culvert In A Bloody State
सागर6 मिनट पहले
मृतक शैलेंद्र दुबे।
सागर के बंडा थाना क्षेत्र में सिर पर पत्थर पटककर युवक की हत्या कर दी गई। युवक के सिर पर पत्थर से बार किए गए। जिसमें आई गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। वारदात सामने आते ही पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार बंडा-झागरी मार्ग पर स्थित ग्राम पिपरिया चौदा के पास पुलिया किनारे लहूलुहान अवस्था में युवक पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को बंडा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया। सागर में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले में जांच शुरू की। मृतक की पहचान शैलेंद्र उर्फ शैलू दुबे उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 2 बंडा के रूप में हुई। घटनाक्रम की खबर मिलते ही मृतक के परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मंगलवार को शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद परिवार वालों को शव सौंप दिया गया है। मृतक के भाई सचिन दुबे ने बताया कि भाई शैलेंद्र खेती-किसानी करता था। वह शाम को घर से खेत की ओर गया था। कुछ समय बाद लहुलूहान अवस्था में रास्ते में पड़ा मिला। उसे किसने और क्यों मारा पता नहीं है।
बंडा थाना प्रभारी नवल आर्य ने बताया कि युवक रास्ते में घायल अवस्था में मिला था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। हत्या क्यों और किसने की इस संबंध में पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।
Source link