सागर में बोले कैलाश विजयवर्गीय: PFI के लोग 2047 में देश को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का सपना देख रहे हैं, इन्हें सात समुद्र बाहर फेंक देंगे या जेल में डालेंगे

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • The People Of PFI Are Dreaming Of Making The Country An Islamic Nation In 2047, Will Throw Them Out Of The Seven Seas Or Put Them In Jail.

सागर3 घंटे पहले

भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय।

भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सागर में रविवार को सरस्वती मैरिज गार्डन में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश के टुकड़े करने वाले नारों को बर्दाश्त कर सकते हैं क्या? देश के प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाया।

उन्होंने कहा 2047 में भारत को विश्वगुरु बनाएंगे। पूरे देश को मेहनत करना है। लेकिन ये पीएफआई के लोग 2047 में इस देश को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का सपना देख रहे हैं। आगे उन्होंंने कार्यकर्ताओं से पूछते हुए कहा कि क्या ऐसे लोगों को खुला छोड़ना चाहिए। ऐेसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए की नहीं। ये मोदी जी का युग है, योगी जी और अमित शाह का युग है। जो कहेगा भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह इंशाल्लाह उनको या तो सात समुद्र के बाहर फेंक देंगे या जेल में डालेंगे। एक भी लोग बाहर नहीं बचेंगे। ये आजादी हमने बलिदान देकर प्राप्त की है।

भाजपा के कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल हुए राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय।

भाजपा के कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल हुए राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय।

सीमा पर जवान और देश के अंदर भाजपा का कार्यकर्ता करे रक्षा
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता को बनाए रखना हम सबकी जवाबदारी है। इसके लिए हमें अपने प्राणों की आहुति देना पड़े तो हम देंगे। इसिलए मैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से हमेशा कहता हूं कि देश की सीमा पर जवान देश की रक्षा कर रहे हैं। पर यहां हमें देश की रक्षा करना हैं। ऐसे लोगों को बेनकाब करना है। सरकार ऐसे लोगों पर कार्रवाई करे तो हमें सरकार के साथ खड़े होना है। मुझे बड़ा दुख हो रहा है कि कांग्रेस के लोग पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने का विरोध कर रहे हैं। मुलायम सिंह विरोध कर रहे हैं। क्यां ऐसे लोगों को देश में राजनीति करने का अधिकार है? देशविरोधी गतिविधियों को आशीर्वाद देने वाले राजनीतिक दलों से इस देश को सावधान करने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे हैं।
खादी केंद्र से खरीदे कपड़े
कार्यक्रम से पहले भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय शीतल हथकरघा खादी केंद्र पर पहुंचे। जहां उन्होंने खादी वस्त्रों की खरीदी की। सम्मलेन में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत समेत बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button