सागर में बाइक सवारों को भारी वाहन ने रौंदा: ​​​​​​​बरमान से नर्मदा स्नान कर बाइक से लौट रहे थे घर, टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Narmada Was Returning Home By Bike After Taking Bath From Barman, One Killed In Collision, The Other Serious

सागर20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

प्रतिकात्मक फोटो।

सागर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर स्थित तरुण ढाबे के पास तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

अस्पताल में भर्ती घायल मानसींग यादव उम्र 58 साल निवासी ग्राम तालचिरी ने बताया कि मैं बाइक क्रमांक एमपी 15 एमजेड 2258 से बरमान नर्मदा स्नान करने के लिए जा रहा था। रास्ते में प्रीतम साहू निवासी अगरा मिला। प्रीतम गांव में दूध बेचने आता था। इसलिए उसे जानता था। पहचान होने के कारण वह रास्ते में मिला और बरमान चलने की बात कही तो उसे भी बाइक पर बैठा लिया। दोनों बरमान पहुंचे। स्नान और पूजा-पाठ कर वापस बाइक से घर लौट रहे थे।

तभी हाईवे पर तरुण ढाबे के पास पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर उछलकर जा गिरे। दुर्घटना में प्रीतम की कमर के नीचे दोनों पैरों से भारी वाहन का पहिया निकल गया। जिससे वह गंभीर घायल हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन देवरी अस्पताल लाते समय रास्ते में ही प्रीतम की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पीएम कराया। वहीं घायल मानसींग की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button