सागर में फसलें लहराकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन: किसानों की बर्बाद हुई फसलों की क्षति राशि दिलाने की मांग, जमकर की नारेबाजी

[ad_1]

सागर8 घंटे पहले

मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन।

सागर में किसानों के साथ फसल क्षति की राहत राशि वितरण में किए जा रहे भेदभाव और छावनी कैंट क्षेत्र में वर्षों से रह रहे सैकड़ों परिवारों को बेदखली के नोटिस दिए जाने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता पहलवान बाबा मंदिर के पास जमा हुए। यहां से पैदल रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान हाथों में फसलें लहराते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कलेक्टर कार्यालय में कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों को फसल क्षति की राहत राशि के वितरण में भेदभाव कर रही है। जिसका प्रमाण है कि पिछले दिनों सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित की गई फसल क्षति की राहत राशि से नरयावली विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के हजारों किसान वंचित हैं। इसके अलावा छावनी कैंट क्षेत्र में पीढ़ियों से रह रहे सैकड़ों परिवारों को छावनी प्रशासन द्वारा बेदखली के नोटिस दिए जा रहे हैं।

मामले में कांग्रेस ने शासन से किसानों को पर्याप्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने, बर्बाद हुई फसलों की राहत राशि का वितरण किए जाने और छावनी कैंट के रहवासियों को दिए गए बेदखली के नोटिस तत्काल निरस्त किए जाने की मांग की है। यदि मांगों का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक सुनील जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे, जगदीश यादव, लगन सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह चाव़ड़ा, देवेन्द्र कुर्मी, शिवपाल यादव, शरद पुरोहित, प्रहलाद पटैल, अशरफ खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button