सागर में गौर जयंती पर मनाया जाएगा गौरव दिवस: आयोजन के लिए सवा करोड़ की राशि स्वीकृत करने की घोषणा, जनसहयोग से मिले 20 लाख

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Announcement Of Sanctioning An Amount Of 1.25 Crores For The Event, 20 Lakhs Received From Public Cooperation
सागर31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आयोजन को लेकर लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री सिंह।
26 नवंबर को डॉ. हरिसिंह गौर जयंती और सागर गौरव दिवस दीपावली पर्व की तर्ज पर मनाया जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगरीय विकास विभाग की ओर से सवा करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सागरवासियों की सहभागिता से आगामी 26 नवंबर को डॉ. गौर जयंती और सागर गौरव दिवस मनाया जाएगा। शहर के घरों में रंगोली और दीप जलाए जाएंगे। घर और दुकानों में साज-सज्जा के साथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। 26 नवंबर को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सहमति दी है। वे सागर पहुंचकर शाम 5 बजे डॉ. गौर की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित करेंगे। मुख्य कार्यक्रम तीनबत्ती तिराहे पर होगा।
डॉ. गौर जयंती और सागर गौरव दिवस मनाने तीन दिवसीय आयोजन की तैयारियों और सुझाव लेने के लिए कलेक्टर कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में मंत्री सिंह ने कहा कि डॉ. गौर की जयंती और सागर गौरव दिवस गैर राजनैतिक आयोजन है। इसलिए इसमें सभी को आंमत्रित किया गया है। पूर्व में गौर जयंती का आयोजन गरिमामय तरीके से होता था, जो बाद में औपचारिकता बन कर रह गया। लेकिन इस साल इसे भव्य रूप देकर अविस्मरणीय बनाया जाएगा। 26 नवंबर को तीनबत्ती से कटरा चौकी के बीच कार्यक्रम होगा। जिसमें कलाकारों की प्रस्तुति होगी। युवा पीढ़ी विशेषकर छात्र-छात्राओं को डॉ. गौर से प्रेरणा मिले, इसके लिए उनके व्यक्त्तिव पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म के प्रदर्शन के साथ रंगोली, निबंध आदि प्रतियोगिताएं भी होगी।
हर वार्ड में समितियों का होगा गठन
मंत्री सिंह ने सभी पार्षदों से कहा कि वे अपने वार्डों में आयोजन को लेकर समिति गठित करें। 20 नवंबर को एक ही समय पर बैठक आयोजित कर घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल देकर आंमत्रित करें। सोशल मीडिया पर भी आयोजन के संबंध में प्रचार-प्रसार करें। वहीं विधायक शैलेन्द्र जैन ने सागर का नाम सागौर और विश्वविद्यालय में डॉ. गौर के नाम से पीठ स्थापित करवाने का सुझाव दिया। विधायक जैन ने आयोजन के लिए 2.51 लाख रुपए राशि देने की घोषणा की। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने एक लाख रुपए राशि देने की घोषणा की।
आयोजन के लिए जनसहयोग से मिले 20 लाख रुपए
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, व्यापारिक संस्थाओं की ओर से जनसहयोग स्वरुप आयोजन के लिए राशि देने की घोषणा की। इस राशि को नगर निगम आयुक्त चन्द्रशेखर शुक्ला के पास जमा कराया जाएगा। बैठक में समाजसेवी मीना पिंपलापुरे ने 3 लाख, नेवी जैन ने 1.11 लाख, प्रकाश चौबे ने 1 लाख, सत्येन्द्र सिंह होरा ने 1 लाख, अशोक साहू चकिया ने 21 हजार, अशोक दुबे ने 21 हजार, महेश साहू 1 लाख, गोलू जैन 51 हजार, राधे-राधे मंडल 11 हजार, रमेश चौरसिया 3 लाख, संतोष जैन 1 लाख, नंदकिशोर 51 हजार, राजेश मलैया 51 हजार, उमेश यादव 51 हजार, मनोज रैकवार 21 हजार, राहुल साहू 2.21 लाख, कमलेश बघेल 51 हजार , अरूण सिघंई और सागर प्रसूति गृह ने 31-31 हजार रुपए राशि देने की घोषणा की है।
Source link