सागर में कांग्रेस विधायक का BJP पर निशाना: बोले-राशन दुकानों का खाने वाले राजनीति करने रोड पर आ गए, मां का दूध पिया हो तो मुझसे बात करो…

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Said Those Who Eat Ration Shops Have Come On The Road To Do Politics, If You Have Drunk Mother’s Milk Then Talk To Me…

सागरएक घंटा पहले

मंच को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक तरवर सिंह लोधी।

सागर की बंडा विधानसभा से कांग्रेस विधायक तरवर सिंह लोधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा नेताओं को ललकारते हुए उन्होंने कहा कि राशन दुकानों का खाने वाले आज राजनीति करने रोड पर अा गए। अगर तुमने मां का दूध पिया हो तो मुझसे आकर बात करो, हम बताएंगे तुम्हारी औकात। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के तहत बंडा क्षेत्र में भारत जोडो उपयात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा शाहगढ़ होते हुए बंडा पहुंची। बंडा में सभा का आयोजन किया गया। जहां कांग्रेस विधायक लोधी ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा को आड़े हाथ लिया।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर दो एकड़ या 50 एकड़ का किसान हो तो जब कांग्रेस की सरकार केंद्र में थी। उस समय किसान एक दिन ही सोसायटी में जाता था और पर्याप्त खाद मिल जाता था। दूसरे दिन वह बोनी शुरू कर देता था। लेकिन आज हालत ये हैं कि 15 दिनों से बंडा कृषि उपज मंडी में खाद का वितरण हो रहा है। मगर आज तक किसी भी किसान को पर्याप्त खाद नहीं मिल सका है। ये हालत है भारतीय जनता पार्टी की सरकार के और उनके नुमाइंदे कहते हैं कि हम किसान हितैषी हैं।
विधायक बोले- हम बताएंगे तुम्हारी औकात
कांग्रेस विधायक लोधी यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि अगर तुमने मां का दूध पियो हो तो हमसे आकर बात करो। हम बताएंगे तुम्हारी औकात। राशन दुकानों का खाने वालों आज नेतागिरी करने के लिए रोड़ पर आ गए। ये हैं भाजपा के लोग। आदिवासी, अनुसूचित जाति और बीपीएल परिवारों का राशन खाने वाले आज राजनीति की बात करते हैं। हमें सिखाते हैं और कांग्रेस को बताते हैं। जिसने देश को आजाद किया।

बात करते हैं कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया? मैं बताता हूं तुम्हें कि कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया? जिस हॉस्पिटल में तुम्हारा जन्म हुआ वो हॉस्पिटल कांग्रेस ने बनवाई थी। जिस आंगनवाड़ी से तुमने पोषण आहार लिया वो कांग्रेस ने बनाई थी। लेकिन तुम्हारे मुख्यमंत्री ने तो अरबों का कुपोषित बच्चों का पोषण आहार खा लिया। कांग्रेस विधायक लोधी के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button