सागर की शहर कांग्रेस कमेटी भंग: 11 सालों से अध्यक्ष पद पर काबिज रेखा चौधरी को हटाया, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने जारी किया पत्र

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Rekha Chaudhary, Who Has Been In The Post Of President For 11 Years, Was Removed, The State Vice President Of Congress Issued A Letter
सागर8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो।
सागर शहर कांग्रेस अध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में लिखा गया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (पूर्व मुख्यमंत्री) के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी सागर के अध्यक्ष पद समेत सभी शहर कांग्रेस कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।

संगठन ने जारी किया पत्र।
सागर शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रेखा चौधरी पिछले करीब 11 सालों से अध्यक्ष पद पर काबिज थीं। उनके अध्यक्ष पद से हटने के बाद नए अध्यक्ष के लिए कांग्रेस में लाबिंग शुरू हो गई है। 2023 विधानसभा चुनाव के चलते अचानक सागर में शहर कांग्रेस कमेटी को भंग किया जाना माना जा रहा है। अब शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विधानसभा चुनाव को देखते हुए अध्यक्ष की ताजपोशी की जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस में दावेदारों की लंबी लिस्ट है।
Source link