महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास बाल योगी पर दुष्कर्म के आरोप: महिला ने अमरकंटक के थाने दर्ज कराया केस, आश्रम में सफाई करती थी पीड़िता

[ad_1]

अनूपपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

अमरकंटक के महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास बाल योगी पर महिला ने शोषण के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि बर्फानी आश्रम के लक्ष्मण दास बाल योगी ने पांच साल में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बाबा ने उसके दोनों बच्चों और उसे मारने की धमकी दी थी। इसके कारण वह लक्ष्मण दास बाल योगी की प्रताड़ना सहती रही।

महिला की शिकायत पर अमरकंटक थाना पुलिस ने लक्ष्मण दास बाल योगी पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि वह बर्फानी आश्रम में सफाई करती थी। इस दौरान बाबा ने उसे अपने कक्ष में बुलाकर दुष्कर्म किया। बाबा ने धमकी दी कि कहीं बताने पर उसे और उसके दोनों बच्चों को मार देगा। उसकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। इस दौरान महिला ने कई बार आश्रम से भागने का प्रयास किया, लेकिन बाबा के लोग हर बार उसे पकड़कर आश्रम ले गए। करीब पांच साल तक वह यह सब सहती रही। गुरुवार रात में लोगों के सहयोग से बाबा के दूसरे आश्रम से निकलकर अमरकंटक पहुंची। शुक्रवार को दोपहर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की जांच कर रहे हैं

घरेलू नौकर बनाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत मिलने पर अपराध दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है।

– विशाखा उर्वेदी, प्रभारी थाना प्रभारी अमरकंटक।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button