सांकेतिक हड़ताल का निर्णय: प्रदेश में मंडी टैक्स अधिक, व्यापारी 3 को करेंगे हड़ताल

[ad_1]

खरगोन18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदेश में लंबे समय से मंडी टैक्स कम करने की मांग कर रहे व्यापारी अब आरपार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे हैं। अपनी मांग मनवाने के लिए व्यापारी हड़ताल का रुख अख्तियार कर रहे हैं। मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष मनजीतसिंह ने बताया कई वर्षाें से व्यापारी मंडी टैक्स कम करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार महज आश्वासन दे रही है, जबकि अन्य राज्यों में प्रदेश के मुकाबले मंडी टैक्स कम है। नतीजतन प्रदेश का व्यापार प्रभावित हो रहा है।

इस जायज मांग को मनवाने के लिए 3 अक्टूबर को मंडी व्यापारी संघ के बैनर तले सांकेतिक हड़ताल का निर्णय लिया है। यह हड़ताल प्रदेशभर में रहेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपकर टैक्स कम करने की मांग की जाएगी। इसके बाद भी शासन उनकी मांगें नहीं मानता है तो 11 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button