सलमान की YES के बाद लिए 7 फेरे: सिंगर पलक को मानते हैं बेटी जैसा

[ad_1]
इंदौर4 घंटे पहले
सिंगर पलक को बॉलीवुड के भाई यानी सलमान खान बेटी की तरह मानते हैं। पलक की फैमिली ने जब उसके लिए लड़का पसंद किया, तो बाकायदा सलमान खान से पूछा, उनकी यस के बाद ही रिश्ता हुआ।
सिंगर पलक ने बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर मिथुन शर्मा से 6 नवंबर को मुंबई में शादी की है। इंदौर में होने वाला रिसेप्शन पारिवारिक कारणों से रद्द हो गया। इस रिश्ते के लिए पलक की फैमिली ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से सहमति मांगी थी। उनकी रजामंदी के बाद ही यह रिश्ता तय हुआ था। पलक को सलमान बेटी की तरह मानते हैं। उन्होंने पलक की मां से कहा था कि उसके लिए लड़का मैं देखूंगा…।
शादी के बाद पलक की फैमिली ने इंदौर में 12 नवंबर को रिसेप्शन रखा था। रिसेप्शन टल गया तो कई तरह की अफवाहें चलने लगी थी। इसे लेकर परिवार व्यथित हो गया। पलक की विदाई के बाद उसकी मां और भाई भावुक हो गए। पलक-मिथुन की शादी से लेकर रिसेप्शन से जुड़ी कहानी दैनिक भास्कर आपके लिए लाया है, वह भी मां की जुबानी…
शुरुआत मिथुन से अफेयर की अफवाह से करते हैं…
पलक मुछाल परिवार में मां के सबसे करीब हैं। गाने की रिकॉर्डिंग पर लगभग हर जगह मां ही साथ रहती थीं। रिकॉर्डिंग के बाद वे सीधे घर लौट आती थीं। मां कहती हैं कि ‘जब मैंने कुछ जगह सुना कि कुछ मीडियावाले मिथुन से पहले से अफेयर होने की बात लिख रहे हैं तो बड़ा दुख पहुंचा। जो लोग हमारे परिवार और पलक को जानते हैं, वो जानते हैं कि बेटी फिल्म इंडस्ट्रीज में होकर भी अन्य की तरह नहीं है। वह पूरी तरह पारिवारिक और संवेदनशील है।
मां कहती हैं कि मेरी बेटी इंडस्ट्रीज में बड़ों के पैर छूती है या नमस्ते करती है। उसे किसी से हाथ तक मिलाने के लिए मना कर रखा था। बावजूद मनगढ़ंत बात लिख दी गईं। इंदौर से हमारा अलग और प्यारा रिश्ता है। यहां कई लोगों से सीधा जुड़ाव है और उनके लिए रिसेप्शन तय था, लेकिन इन मनगढ़ंत बातों ने हमें व्यथित कर दिया। इससे उबरने में समय लगेगा।

सिंगर पलक ने 6 नवंबर को मिथुन शर्मा के साथ शादी की है। समारोह मुंबई में हुआ। इसमें कई बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंची थीं।
इंदौर में फॉर्म हाउस में होना था रिसेप्शन
इंदौर के नेता, अफसर, डॉक्टर्स, पत्रकारों के साथ फोटोग्राफर्स और कुछ करीबियों को 12 नवंबर को ये रिसेप्शन देना तय हुआ था। इसके लिए पारिवारिक दोस्त के फॉर्म हाउस में रिसेप्शन रखा था और खाना रखने वाले थे मारवाड़ी भोजन। लेकिन फिलहाल पारिवारिक कारणों से ये नहीं होगा। शादी के बाद एक दिन पलक को एक गली से गुजरते वक्त मां की याद आ गई तो मिथुन रात एक बजे उसे लेकर घर पहुंच गए। मिथुन और उनका ससुराल महज 10 मिनट की दूरी पर है।
बात सगाई से शादी तक ऐसे आई
मां ने कहा कि कई बिजनेस घरानों से पलक के लिए रिश्ते आ रहे थे। मेरी एक ही शर्त थी कि घराना कितना भी बड़ा हो पर दामाद कैसा है, यह जरूर देखना है। शराब, तंबाकू, सिरगेट से दूर रहने वाला लड़का चाहिए था। साथ ही जॉइंट फैमिली हो, वैजिटेरियन हो ऐसा लड़का।
मिथुन के पापा नरेंद्र शर्मा पहले से ही हमारे संपर्क में थे और परिवार में आना-जाना था। फिर एक दिन उन्होंने अपने मन की बात मुझे बताई और बेटे के लिए पलक का रिश्ता मांगा। मुझसे कहा कि आप सोचने का समय ले लीजिए।
मैंने पता कराया तो मिथुन वैसा ही लड़का था, जैसा हमें चाहिए था। जब यह बात पलक को बताई तो वो कहने लगी कि मुझे इंडस्ट्री से जुड़े लड़के से शादी नहीं करनी है। पर जब मिथुन के बारे में बताया तो वह राजी हो गई।

शादी में सलमान खान को भी आना था लेकिन वे पिता की तबीयत खराब होने के कारण शामिल नहीं हो सके। उन्होंने अपने पूरे स्टाफ, मैनेजर को शादी में भेजा था।
ऐसे हुई सलमान की एंट्री
पलक की मां ने बताया – एक बात सता रही थी कि सलमान खान हां करेंगे या नहीं। असल में सलमान का बहुत आदर है। उन्होंने कह रखा था कि शादी की चिंता मत करना, 5 हजार लड़कों की लाइन लगवा दूंगा। वह पलक को बेटी की तरह दुलारते हैं, इसलिए शादी के लिए उनकी रजामंदी बहुत जरूरी थी।
पलक ने सलमान को मैसेज कर मिथुन के बारे में बताया और सहमति मांगी। इस पर उन्होंने कहा कि यदि आप जैसा चाहते हैं, वैसा ही है तो मेरी तरफ से भी हां है।
शादी में सलमान खान को भी आना था लेकिन वे पिता की तबीयत खराब होने के कारण शामिल नहीं हो सके। उन्होंने अपने पूरे स्टाफ, मैनेजर को शादी में भेजा था।

सिंगर पलक और मिथुन ने बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर भी शामिल हुए थे।
मनगढ़ंत खबरों से मां हुईं नाराज
मां कहती हैं कि कई लोग लिखते रहे कि पलक को पहला ब्रेक आशिकी 1 से मिला। ऐसा नहीं है। पलक को पहला गाना सलमान की फिल्म में मिला। एक था टाइगर में ‘लापता’ गाना उसी ने गाया है। आशिकी 2 के गाने के लिए महेश भट्ट ने पलक को चुना था, ना कि और किसी तरीके से उसका सलेक्शन हुआ था।
लाल मिर्च पाउडर लेकर निकलती थीं मां-बेटी
पलक की मां मुंबई के शुरुआती दिनों की बात करते हुए कहती हैं कि जब हम मुंबई शिफ्ट हुए और पलक के साथ शूटिंग के लिए जाते थे तो बड़े डरे हुए रहते थे। मैं और पलक अपने साथ लाल मिर्च का पाउडर लेकर चलते थे। बेटा पलाश और उसके पापा गाना रिकॉर्ड होने तक स्टूडियो के नीचे खड़े रहते थे। अगर मुसीबत हो तो फोन पर तुरंत भागकर आ जाए। पलक तो ऐसी है कि मेरे बिना बाजार से कपड़े भी खरीदने नहीं जा सकती थी।
भाई ने जारी किया इमोशनल वीडियो
इस बीच पलक के भाई का एक इमोशनल वीडियो सामने आया है। इसमें भाई ने कहा- अब घर पहले जैसा नहीं रहा। मां-पापा, दादा-दादी सब होंगे। मगर तू नहीं होंगी। मां की डांट अब कैसे खाऊंगा। अब किसको परेशान करूंगा। चॉकलेट आधी-आधी किसके साथ करूंगा। किसके साथ बैडमिंटन खेलूंगा। अभी से सोचकर घबरा रहा हूं। मगर सबके बीच हूं, इसलिए हंसे जा रहा हूं।
यह भी पढ़िए
सिंगर पलक मुछाल की शादी:जब क्लासमेट्स ने टीचर से की पलक की शिकायत, इंदौर की बेटी के अनसुने किस्से
बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर पलक मुछाल और सिंगर मिथुन रविवार को परिणय बंधन में बंध गए। मुंबई की एक फाइव स्टोर होटल में आयोजित इस समारोह में बॉलीवुड और म्युजिक से जुड़ी सेलिब्रिटीज शामिल हुए। समारोह में पलक के इंदौर के रिश्तेदार और नजदीकी लोग भी शामिल हुए। इस समारोह की दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। पढ़ें पूरी खबर

Source link