सरकारी अस्पतालों के समय में बदलाव: डिस्पेंसरी, पीएचसी और संजीवनी क्लीनिक शाम 5 बजे तक खुलेंगी

[ad_1]

ग्वालियर37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें इसी बात को ध्यान में रखते हुए डिस्पेंसरी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और संजीवनी क्लीनिक के संचालन का समय बदल दिया है। अब ये संस्थाएं सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगी। इससे क्षेत्र की जनता को शाम 5 बजे तक अपने ही क्षेत्र में इलाज मिल सकेगा।

अभी तक डिस्पेंसरी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुलते थे। संजीव क्लीनिक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होते हें। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक प्रियंका दास ने गुरुवार को डिस्पेंसरी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और संजीवनी क्लीनिक के खुलने के समय में परिवर्तन किया है।

इस आशय के आदेश गुरुवार को देर शाम सीएमएचओ कार्यालय में आ गए। इस आदेश के अनुसार डिस्पेंसरी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक की ओपीडी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि जिला अस्पताल और सिविल अस्पताल को खुलने का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है। इसके अलावा शाम को एक घंटे की ओपीडी शाम 5 बजे से 6 बजे तक संचालित होती है।

इस नए आदेश के आने के बाद डिस्पेंसरी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और संजीवनी क्लीनिक के आसपास रहने वाले मरीजों को इलाज अपने क्षेत्र में ही मिल जाएगा और उन्हें जिला अस्पताल या सिविल अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीएमएचओ डॉ मनीष शर्मा ने इस आशय के आदेश शुक्रवार को जो संबंधित संस्थाओं के अधिकारियों को भेज दिए हैं। यह आदेश शुक्रवार से लागू हो गया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button