समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के इंतजार में किसान: सवा लाख किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 80 हजार हेक्टेयर में हुई कटाई के साथ गहाई

[ad_1]

बालाघाटएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन को लेकर जिले में करीब सवा लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। विभागीय तौर पर जानकारी के अनुसार अब तक 80 हजार हेक्टेयर में धान फसल की कटाई कर किसानों द्वारा गहाई कर ली गई है। मौसम साफ होते ही जिले का किसान हल्की प्रजाति की धान कटाई के साथ ही गहाई कर रहे हैं। विभागीय तौर पर आंकड़ो के मुताबिक जिले में 1.10 लाख हेक्टेयर में हल्की प्रजाति के धान की फसल लगी हुई है। जबकि 1.60 लाख हेक्टेयर में वजनी प्रजाति की फसल लगाई गई है। नवंबर महीने के शुरूआत में वजनी प्रजाति की फसलों की भी कटाई शुरू हो जाएगी।

विभागीय तौर पर शुरू की गई तैयारी

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम 15 से 20 नवंबर के आसपास शुरू होने की संभावना है। जिले के पड़ौसी राज्य छत्तसीगढ़ में 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो रही है। किसानों का कहना रहा कि मप्र सरकार द्वारा भी पखवाड़े के भीतर खरीदी शुरू कर देगी। इस हेतु प्रशासनिक तौर पर तैयारी शुरू कर दी गई है।

सोसाइटियों में नहीं पहुंचे बारदाने

विभागीय तौर पर बालाघाट जिले में धान उपार्जन को लेकर करीब सवा लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। लेकिन विभागीय तौर पर अब तक खरीदी को लेकर कोई कार्ययोजना तैयार नहीं की गई है। जिन सोसायटियों में खरीदी की जानी है, वहां किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है और न ही बारदाने पहुंच पाए हैं। हालांकि, बालाघाट जिले की सीमा से लगे छत्तीसगढ़ राज्य में 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होने की जानकारी है। ऐसी स्थिति में बालाघाट जिले के किसानों द्वारा भी जल्द ही खरीदी शुरू किए जाने की मांग की जा रही है।

हल्की प्रजाति की धान कटाई की

राजेश खोबरागड़े, उपसंचालक कृषि का कहना है कि मौसम साफ होते ही जिले के किसानों द्वारा युद्धस्तर पर हल्की प्रजाति की धान कटाई कर गहाई काम में जुट गए हैं। करीब 80 हजार हेक्टेयर में किसानों द्वारा धान फसल की कटाई की जा चुकी है। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन को लेकर तैयारी जारी है।

फैक्ट फाइल

  1. जिले में हल्की प्रजाति की धान का रकबा 1.10 लाख हेक्टेयर।
  2. अब तक 80 हजार हेक्टेयर की हो चुकी है कटाई, गहाई मे जुटे किसान।
  3. तीन से चार दिनों के भीतर 30 हजार हेक्टेयर में हो जाएगी कटाई।
  4. धान फसल का कुल रकबा 2 लाख 70 हजार हेक्टेयर।
  5. 1 लाख 60 हजार हैक्टेयर में लगी है वजनी प्रजाति की धान।
  6. नवंबर के पहले हफ्ते में वजनी प्रजाति की धान कटाई के लिए हो जाएगी तैयार।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button