LIVE हरसूद, पुनासा नगर परिषद वोटिंग: दोनों जगह सुबह 9 बजे तक 44% मतदान, हरसूद में सबसे ज्यादा महिला वोटर्स, अब मतगणना 30 को

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Most Women Voters In Harsud, 128 Councilor Candidates In Both Places, Now Counting Of Votes On 30
खंडवा3 मिनट पहले
नगर परिषद छनेरा ( हरसूद) और पुनासा चुनाव को लेकर आज 15-15 वार्डों के लिए 148 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला है। हरसूद में 16,792 मतदाता है, महिला मतदाता 8404 है, वहीं पुरुष मतदाता 8384 है। 15 वार्ड में 78 पार्षद प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के लिए 23 केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड क्रमांक 8 और 13 में मतदान केंद्र क्रमांक 13 व 21 को आदर्श केंद्र बनाया गया है। सुबह 7 से मतदान जारी है, जो शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
पुनासा में पहली बार चुनाव से उत्साह
नगर में परिषद के पहले चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह हैं। 15 वार्डों के लिए 17 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों का दायरा तीन किमी का है।
नगर में कुल 10,106 मतदाता हैं। इनमें 5001 महिला और 5105 पुरुष मतदाता शामिल हैं। 15 वार्डों में कुल 70 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।
– सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत

Source link