अशोकनगर में किसानों की चिंता बड़ी: सुबह से खिली तेज धूप, दोपहर के बाद छाए बाद से बढ़ा पारा

[ad_1]

अशोकनगर8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अशोकनगर में एक दिन पहले हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह से तेज धूप खिली रही लेकिन दोपहर के बाद आसमान में बादल छा गए। मंगलवार को दिन के पारे में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस समय मंडरा रहे काले बादल किसानों की चिंता बढ़ा रहे हैं। क्योंकि इस समय किसानों की फसल पकी हुई खड़ी है। एक दिन पहले हुई बारिश 5 इंच दर्ज की जा चुकी है।

4 दिन पहले बारिश होने के बाद तेज धूप निकलने से धीरे-धीरे दिन और रात के बारे में वृद्धि हुई और दिन का पारा 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। एक दिन पहले लेकिन दोपहर एवं शाम के समय हुई रिमझिम बारिश से पारे में गिरावट दर्ज हुई है और दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वहीं रात का पारा भी 22 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। एक बार फिर से पारे में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के बाद अब पारा 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

किसानों की बड़ी चिंता

इस समय खरीफ सीजन की सोयाबीन की फसल पक्की हुई खड़ी है । बीते दिनों हुई बारिश की वजह से कुछ स्थानों पर फसलों में नुकसान हुआ था लेकिन जैसे तैसे तेज धूप खिलने के बाद फिर से फसल कटाई की तैयारी में किसान जुटे हुए थे परंतु फिर से आसमान में मंडरा रहे घने बादल किसानों की चिंता बढ़ा रहे हैं। दोपहर के समय हुई रिमझिम बारिश से भी फसल की कटाई एक-दो दिन लेट होगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button