सतना में विधानसभा चुनाव की तैयारी: 7 विधानसभा सीटों में कुल 40 मतदान केंद्रों की संख्या घटी, मैहर में बढ़े 2 मतदान केंद्र

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Satna
  • Total Number Of 40 Polling Stations Decreased In 7 Assembly Seats, 2 Polling Stations Increased In Maihar

सतनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

वर्ष 2023 में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस बीच जिले भर के मतदान केंद्रों का युक्त युक्तिकरण भी किया है। इस प्रक्रिया में जिले की सभी 7 विधानसभा सीटों के कुल मतदान केंद्रों की संख्या घटी है, लेकिन मैहर विधानसभा के कुल पोलिंग बूथों की संख्या बढ़ गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संस्कृति जैन ने बताया कि जिले में मतदान केंद्रों के युक्ति-युक्तिकरण के बाद इनकी संख्या 40 कम हुई है। मैहर विधानसभा क्षेत्र के 2 मतदान केंद्र बढ़े हैं। जिले में पहले 1987 मतदान केंद्र थे, जो अब घटकर 1949 हो गए हैं। मैहर में मतदान केंद्र 295 हो गए हैं जबकि पहले यह संख्या 293 थी। सबसे अधिक 307 बूथ रामपुर बाघेलान क्षेत्र में हैं। चित्रकूट में 257, रैगांव में 258, सतना में 276, नागौद में 258 और अमरपाटन क्षेत्र में 279 मतदान केंद्र युक्त युक्तिकरण के बाद बनाए हैं।

नए मतदाता शामिल करने का लक्ष्य
जिले में 8 लाख 37 हजार 281 पुरुष, 7 लाख 46 हजार 637 महिला और 12 अन्य मतदाता मिलाकर कुल 15 लाख 83 हजार 930 मतदाता अभी मतदाता सूची में दर्ज हैं। जिले में 1376 विशिष्ट मतदाता और 18 हजार 326 दिव्यांग मतदाता हैं। इस बार सतना जिले में 18-19 आयु वर्ग के 36 हजार 395 नए मतदाता शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

जेंडर रेशियो को बढ़ाने की कोशिश
सतना जिले में जेंडर रेशियो 900 से कम है। युवा मतदाताओं की संख्या भी 1381 मतदान केंद्रों में 2.5 फीसदी से कम है। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान फोकस इस रेशियो को बढ़ाने पर ही है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button