सड़क हादसा: झांसी हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल

[ad_1]
दतिया13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शुक्रवार रात करीब 8 बजे ग्वालियर-झांसी हाइवे पर गांव सीतापुर के निकट अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल वार्ड में रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार,गांव दबराबाग निवासी 32 वर्षीय मुकेश पिता कालका प्रसाद अपनी बाइक पर सवार होकर शुक्रवार को दतिया शहर में आए हुए थे। यहां से वह शाम को घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में वह सीतापुर गांव के निकट ही पहुंचे थे कि तभी पीछे से तेज गति से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इस हादसे में मुकेश घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल वार्ड रेफर कर दिया। उधर, घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इसके पहले हाइवे पर सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक दिन पहले ही बडोंनकलां के पास अज्ञात वाहन ने होमगार्ड सैनिक को रौंद दिया था।
Source link