Chhattisgarh

सड़क पर गिरा महुआ पेड़, नगरी-धमतरी मार्ग घंटों रहा बाधित

धमतरी, 11 सितंबर । कौव्हाबाहरा-दुगली मार्ग पर विशालकाय पेड़ गिरने से आवाजाही घंटों प्रभावित रहा। लोग परेशान होते रहे। रूट बदलने के बाद आवाजाही शुरू होने के साथ ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त हुआ। घंटों मशक्कत के बाद नगरी-धमतरी मार्ग फिर से बहाल हुआ।

शनिवार सुबह नगरी धमतरी रोड पर कौव्हाबाहरा-दुगली बस स्टाप के करीब मुख्य मार्ग से लगा हुआ एक विशालकाय महुआ पेड़ गिर गया। मुख्य मार्ग के बीचोबीच गिरने से नगरी-धमतरी मार्ग बाधित हो गया। वाहनों व लोगों की आवाजाही बंद हो गया, इससे ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल हो गया। पेड़ के गिरने से बड़ी दुर्घटना टल गई, क्योंकि उस समय जहां पेड़ गिरा वहां से कोई वाहन व व्यक्ति नहीं गुजर रहा था नहीं तो बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। नगरी-सिहावा के साथ ओड़िशा व बस्तर जाने का यह सुविधाजनक मार्ग है। पेड़ गिरने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को पेड़ हटाने का इंतजार था।घटना की जानकारी होने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। तत्काल मार्ग को डायवर्ट किया, तब जाकर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई और लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच पेड़ को काटने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त हुआ। बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र कोलियारी सर्कल के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी हेमंत मंडावी ने सहयोगी कर्मचारियों के साथ मौके पर मौजूद रह कर मार्ग बहाल किया।

Related Articles

Back to top button