सज रहा रेणुका माता का दरबार: सोमवार से नवरात्रि की होगी शुरुआत, इस बार फिर उमड़ेगी भक्तों की भीड़

[ad_1]

बुरहानपुरएक घंटा पहले

सोमवार से नवरात्र का पर्व शुरु होने वाला है। इसे लेकर जहां श्रद्धालुओं में उत्साह है तो वही मंदिरों में विशेष सजावट की जा रही है। रेणुका माता मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं जुटाई जा रही है।

शक्ति और भक्ति आराधना के पर्व नवरात्र को लेकर आमजन में उत्साह है। प्राचीन मंदिरों पर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं जुटाई जा रही है। मंदिरों का रंग-रोगन किया जा रहा है। रेणुका माता मंदिर अति प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर पर हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु मनोकामना लेकर पहुंचते हैं। पिछले कुछ समय से कोरोना के कारण श्रद्धालु कम संख्या में पहुंच रहे थे, लेकिन इस वर्ष स्थिति सामान्य होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने का अनुमान है। रेणुका माता मंदिर को विशेष रुप से सजाया जा रहा है। मंदिर के पंडित जय शुक्ला ने बताया कि यहां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आरती की जाती है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button