सगे भाइयों में लाठी-डंडे चले,FIR: बकरियों पर जादू-टोने करने के आरोप पर गहराया था विवाद

[ad_1]

भिंड5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो।

भिंड के अमायन थाना क्षेत्र में दो सगे भाईयों में लाठी-डंडे चले। एक भाई की बकरियां बीमार हो रही थी। इस बात पर उसने दूसरे भाई पर जादू टोने का आरोप लगाया। इसी बात पर दोनों झगड़ गए। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।

ये मामला शुक्रवार की शाम अमायन थाना क्षेत्र का है। गहेली गांव में रहने वाले भोला सिंह बघेल और शिवसिंह बघेल पुत्र विद्याराम, दोनों सगे भाई है। दोनों के बीच बीती शाम को बकरियाें के बीमार होने पर विवाद हो गया। पिछले कुछ दिनों से भोला सिंह बघेल की बकरियां बार-बार बीमार हो रही थी। कुछ बकरियां बीमारी के कारण मर भी गई। इस बात का दोष भोला ने अपने भाई शिवसिंह पर लगाया। पुलिस के मुताबिक भोला ने अपने भाई शिवसिंह पर दोष लगाते हुए कहा कि वो किसी तांत्रिक से मिलकर बकरियां बीमार कर रहा है। इसी बात पर दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया। दोनों ने एक दूसरे को गालियां देना शुरू की। इसके बाद दाेनों में मारपीट हो गई। पुलिस ने फरियादी भोला की शिकायत पर शिव सिंह के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button