सगी बहनों पर मधुमक्खियों के झुंड का हमला: स्कूल जाते समय मारे डंक, लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया; वन विभाग कराएगा इलाज

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Betul
  • Stung While Going To School, People Admitted To Community Health Center; Forest Department Came Forward For Treatment

बैतूल18 मिनट पहले

बैतूल के भैंसदेही में घर से स्कूल जा रही 2 सगी बहनों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि कुमकुम मस्की और भूमिका मस्की दोनों छात्रा अपने घर से स्कूल जा रही थी। दोनो बहने जैसे ही तहसील कार्यालय पार कर पानी की टंकी के पास पहुंची तो टंकी पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक मधुमक्खियों ने दोनो पर हमला बोल दिया। जिससे दोनों घबरा गई। छात्राओं के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें मख्खियों से बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

शरीर पर चुभे डंक, वन विभाग कराएगा इलाज

जानकारी के मुताबिक इस हमले में छात्राओं के शरीर पर मधुमक्खियों के डंक चुभ गए थे। जिन्हें निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका इलाज शुरू कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं से मुलाकात की है।

फॉरेस्ट गार्ड मुकेश धुर्वे ने बताया कि विभाग ने पीड़ित छात्राओं को प्रतिकर राशि चुकाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ही छात्राओं का इलाज भी कराएगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button