संस्कार भारती दुर्ग जिला इकाई की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

कला, साहित्य एवं रंगमंच को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की छत्तीसगढ़ प्रांत इकाई के अंतर्गत दुर्ग जिला इकाई की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन संत श्री गजानन मंदिर, हुडको, भिलाई में संपन्न हुआ।
सभा का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2024-25 में संस्था द्वारा आयोजित विविध उत्सवों एवं गतिविधियों की समीक्षा करना तथा वर्ष 2025 से 2027 तक के लिए नई कार्यकारिणी का गठन एवं विभिन्न विधा विभागों के संयोजक एवं टोली सदस्यों की नियुक्ति करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष श्री कीर्ति व्यास एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री अजय डांगे द्वारा श्री नटराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने संस्था का ध्येय गीत “साधयति संस्कार भारती भारते नवजीवनम्” सामूहिक रूप से गाया।
सभा में महामंत्री हेमंत सगदेव ने अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इनमें नव संवत्सर, साधारण सभा, गुरु पूर्णिमा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रंगोली प्रशिक्षण एवं दीपावली मिलन, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जन्म जयंती पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण जैसे आयोजन शामिल थे। उन्होंने संस्था की वर्तमान रीति-नीति की भी जानकारी दी।
सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री कीर्ति व्यास ने वर्ष भर के आयोजनों के उद्देश्यों, अनुभवों तथा संस्था के कार्यों की चर्चा की।
कार्यकारिणी गठन
इसके उपरांत अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ, जिसमें वरिष्ठ संगीतज्ञ एवं वायलिन वादक श्री कीर्ति व्यास को पुनः वर्ष 2025–27 के लिए अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष की अनुमति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई:
कार्यकारी अध्यक्ष: श्री अजय डांगे
कोष प्रमुख: श्री विकास पांडे
सह-कोष प्रमुख: श्री एम. आर. नायडू
महामंत्री: श्री संजय तनखीवाले
उपाध्यक्षगण: आचार्य महेशचंद्र शर्मा, श्री कार्तिक भोसले, श्रीमती शशिकला नायडू, श्रीमती ज्योति शर्मा, श्रीमती वरदा जोशी
मंत्रीगण: श्री सिद्धेश नागले (आई.टी.), श्री देवेंद्र श्रीवास्तव, श्री पराग भोसले, श्रीमती ललेश्वरी साहू, श्रीमती पल्लवी त्रिपाठी
कार्यकारिणी सदस्य: श्री हेमंत जगम, श्री अभिषेक सपन, श्री गौतम शील, श्री आशुतोष यादव
विभिन्न विधा विभागों के संयोजक एवं सदस्य
संस्कार भारती आठ प्रमुख कला विधाओं में कार्य करती है। वर्तमान में संस्था ने पाँच विभाग बनाकर कार्यभार विभाजित किया है:
- मंचीय कला विभाग (संगीत, नाट्य, नृत्य):
संयोजक: हेमंत सगदेव
सह-संयोजक: श्रीमती माधवी गुजर (नाट्य), श्रीमती ज्योति गुप्ता (नृत्य), श्री संदीप बोकिलवार (संगीत)
सदस्यगण: श्री निशु पांडे, श्री माधव कुशवाहा, श्री प्रकाश ताम्रकार, श्री विजय शर्मा, श्री कविश गोखले, श्रीमती मिनी राज, श्रीमती पल्लवी त्रिवेदी, श्रीमती मोनिशा मल्होत्रा, श्री गिरीश सिंह राजपूत, डॉ. ज्योति धारकर, श्रीमती गर्विता दत्ता (कथक), श्रीमती राजेश्वरी देवांगन (भरतनाट्यम)
- दृश्य-श्रव्य कला विभाग (चित्रकला, रंगोली, सिनेमा):
संयोजक: श्री रूपेश प्रसाद
सह-संयोजक: श्री मनीष ताम्रकार, श्रीमती गीता दीक्षित, श्रीमती संगीता भेलौंडे, श्रीमती आभा नेवालकर, सुश्री रोशनी साहू
- साहित्य विधा विभाग:
संयोजक: श्री भूषण चिपडे
सह-संयोजक: श्री दुर्गा प्रसाद पारकर, श्रीमती आशा झा, श्री नरेन्द्र देवांगन
- लोक कला विधा विभाग:
संयोजक: श्रीमती पुष्पलता नेताम
सह-संयोजक: श्रीमती सरिता साहू, श्री कमल चंद्राकर, श्री पुन्नू यादव
- कला धरोहर विभाग (प्राचीन कला, शिल्प, इतिहास):
संयोजक: डॉ. ज्योति धारकर
मीडिया एवं सूचना प्रसारण:
श्री अविनाश रेवतकर
श्री प्रशांत क्षीरसागर
संस्था का लक्ष्य विभिन्न कलाओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, संस्कृति और संस्कारों का प्रसार करना है, साथ ही नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करना और उन्हें संस्कारित बनाना भी प्रमुख उद्देश्य है।
सभा में आगामी गुरु पूर्णिमा उत्सव के आयोजन पर भी विचार किया गया।
अंत में संस्कार भारती परिवार के दिवंगत सदस्यों, साहित्य एवं कला क्षेत्र के दिवंगत साधकों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।
कार्यक्रम का संचालन हेमंत सगदेव ने किया।
उपस्थित प्रमुख सदस्य:
अजय डांगे, विकास पांडे, कार्तिक भोसले, माधव कुशवाहा, दुर्गा प्रसाद पारकर, शशिकला नायडू, पुष्पलता नेताम, माधवी गुजर, गीता दीक्षित, संजय तनखीवाले, एम. आर. नायडू, देवेंद्र श्रीवास्तव, पराग भोसले आदि।