संविधान बचाओ यात्रा: भोपाल विधायक आरिफ मसूद ने कहा-हम नफरत मिटाने और संविधान बचाने निकले हैं

[ad_1]
बुरहानपुर (म.प्र.)36 मिनट पहले
भोपाल विधायक आरिफ मसूद की ओर से निकाली जा रही संविधान बचाओ यात्रा रविवार सुबह 11.30 बजे बुरहानपुर पहुंची। यहां यात्रा का समापन हुआ।
इस दौरान आरिफ मसूद ने कहा- राहुल जी ने सही समय पर सही निर्णय लिया। 28 अक्टूबर से भोपाल से पदयात्रा बुरहानपुर तक निकाली गई, क्योंकि बुरहानपुर में ही राहुल गांधी 23 नवंबर को आने वाले हैं। उन्होंने कहा- यात्रा का एक ही मकसद है देश में नफरत समाप्त होना चाहिए। संविधान तहस नहस नहीं होना चाहिए।
आज हमारी यात्रा का लक्ष्य पूरा हो रहा है। बुरहानपुर की सरजमीं से राहुल जी प्रदेश में प्रवेश करेंगे। पूरे प्रदेश के लोग उनका स्वागत करेंगे। इसे राजनीतिक यात्रा बताया जा रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। पहले दिन से ही संदेश दिया जा रहा है कि हम नफरत मिटाने और संविधान बचाने निकले हैं। हमारा कोई झंडा तिरंगा झंडे के अलावा नहीं रखा गया है। फिर भी जिनको जो कहना है वह अपनी सोच बनाएं। राजनीतिक लोग चलेंगे तो स्वाभाविक है कि राजनीति की बात होगी।
उतावली पुल से निकली यात्रा, आंबेडकर चौराहा पर हुई समाप्त
संविधान बचाओ यात्रा बुरहानपुर के उतावली पुल पर 3 बसों में पहुंची। यहां से पैदल यात्रा निकाली गई जो शहर में आंबेडकर चौराहा पहुंची। यहां सभा के बाद यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान बुरहानपुर विधायक और राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत प्रभारी ठाकुर सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक हमीद काजी सहित काफी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link