National
संविदाकर्मियों के लिए खुशखबरी! कांग्रेस सरकार ने 30 हजार से ज्यादा संविदाकर्मियों को किया परमानेंट, इंक्रीमेंट भी मिलेगा
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot Govt.) ने राजस्थान के संविदा कर्मियों को दिवाली पर सबसे बड़ा तोहफा दिया है। राजस्थान सरकार ने राज्य के 30 हजार से ज्यादा संविदा कर्मियों को नियमित कर दिया है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है।
कांग्रेस ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। अब इन कर्मचारियों की नौकरी स्थाई हो गई है, साथ ही इन्हें इंक्रीमेंट का फायदा मिलेगा।

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि, राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट दिया है। कांग्रेस सरकार ने 30 हजार से ज्यादा संविदाकर्मियों को परमानेंट कर दिया। अब इन कर्मचारियों की नौकरी पक्की हो गई। वहीं, इन्हें इंक्रीमेंट का फायदा भी मिलेगा।
Follow Us