संगोष्ठी में उन्नत कृषि की दी जानकारी: कृषि उप संचालक ने कहा- उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग से बढ़ रही उत्पादन लागत

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Seoni
- Agriculture Deputy Director Said Increasing Production Cost Due To The Use Of Chemical Fertilizers And Pesticides
सिवनी31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सिवनी जिले के ग्राम कन्हरगांव में आत्मा योजनांतर्गत कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी मे उपस्थित कृषकों को खरीफ मे आयोजित होने वाली फसलों एवं उनसे संबंधित कीट व्याधी नियंत्रण की जानकारी प्रदाय की गई।
उप संचालक ने उन्नत फसल की दी जानकारी
कार्यक्रम में उप संचालक सह परियोजना संचालक आत्मा मोरिस नाथ ने कृषकों को बताया कि रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों के उपयोग से किसानों की उत्पादन लागत बढ़ रही है। उससे होने वाला उत्पादन मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी है। यदि किसान प्राकृतिक खेती करें तो लागत कम होने के साथ-साथ रसायन मुक्त उत्पादन प्राप्त होगा।
कृषि वैज्ञानिक ने दी जानकारी
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. निखिल सिंह द्वारा कृषको को जीवांमृत, घनजीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र आदि का उपयोग बताया। कृषक संगोष्ठी मे फसल विविधिकरण, समन्वित कृषि आदि विषयों पर विस्तार से कृषकों को समझाया गया।
ये रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम मे जिले के उप संचालक सह परियोजना संचालक आत्मा मोरिस नाथ, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ. निखिल सिंह, निधि भावे बीटीएम एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Source link