श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व 8 नवंबर को: भोपाल में चार गुरुद्वारों में भव्य आयोजन होंगे; 40 दिन तक प्रभात फेरियां

[ad_1]
भोपाल8 मिनट पहले
श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व देशभर में 8 नवंबर को मनाया जाएगा। भोपाल में यह चार गुरुद्वारों में मनाया जाएगा। इसमें गुरुद्वारा अरेरा कॉलोनी, गुरुद्वारा पिपलानी बीएचएल, एवं गुरुद्वारा नानकसर हमीदिया रोड पर 8 नवंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक प्रवचन होंगे और भव्य कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा कैपिटल पेट्रोल पंप रायसेन रोड 8 नवंबर को ही रात का विशेष दीवान शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक भव्य कीर्तन दरबार सजाया जाएगा।
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में राजधानी भोपाल शहर के अलग-अलग गुरुद्वारों से रोजाना सुबह 4 बजे 40 दिन तक प्रभात फेरियां निकल रही हैं। धन गुरु नानक सारा जग तारिया, हो रही है तेरी जय जय कार… गायन करते हुए प्रभात फेरियां निकल रही हैं। शहर के अलग-अलग गुरुद्वारों से रोजाना सुबह 4 बजे संगत धर्म का प्रतीक निशान साहब लेकर शहर के विभिन्न अलग-अलग कॉलोनियों में घर घर जाकर गुरु नानक देव के आगमन दिवस के उपलक्ष्य में जन जागरण कर घर घर संदेश उस परमात्मा का गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का आगमन संदेश दे रहे हैं।
समाजसेवी गुरुचरण सिंह अरोड़ा ने बताया कि सभी प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर श्री गुरु नानक की वडियाई कर कीर्तन करते हुए चल रहे हैं। संगत रास्ते में अपने आपने घरों में अरदास करवाती है और उस दिन के अंतिम घर पर शब्द कीर्तन गायन और अरदास कर लंगर बांटकर प्रसाद वितरण समापन उस दिन का करते हैं।
इन गुरुद्वारों से निकल रहीं प्रभात फेरियां
गुरुद्वारा अरेरा कॉलोनी, गुरुद्वारा पंजाबी बाग, गुरुद्वारा नानकसर हमीदिया रोड, गुरुद्वारा पिपलानी बीएचईएल, गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा कैपिटल पैट्रोल पंप रायसेन रोड, गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साकेत नगर एम्स।
Source link