श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का शुभारंभ: ग्राम डोईफोड़िया में निकली भव्य कलश यात्रा में 101 महिलाएं निकली

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)18 मिनट पहले

बुरहानपुर के ग्राम डोईफोड़िया में शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। शीतला माता मंदिर परिसर से बैंडबाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई शिव कॉलोनी कथा स्थल पहुंची। जहां भागवत की पूजा अर्चना की और पूजन के बाद कलश की स्थापना की गई।

इस मौके पर कथा व्यास वृंदावन प्रतिभा जी ने अपने प्रवचनों में उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत पुराण की जानकारी दी। कथा आयोजक दीपक चौकसे, रजनी चौकसे ने बताया कलश यात्रा में 101 महिलाएं शामिल हुई जिसमें आसपास के दर्जन भर गांव के महिला, पुरूष शामिल हुए।

मंगल परिसर में आज दोपहर 2 बजे से कथा

स्व. विजयकुमार चौकसे, स्व. अमर चौकसे की स्मृति में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवशक्ति मंगल परिसर में किया गया है। 5 नवंबर तक भागवत कथा होगी। कथा वाचक प्रतिभा जी के मुखरविंद से भागवत महापुराण का व्याख्यान होगा। कथा आज से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से होगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button