श्रीमद्धभागवत जी की कथा में भगवान कृष्ण जी का जन्मोत्सव: धूमधाम से चौथे दिन की कथा की हुई समाप्ति, व्यास जी बोले- ब्राह्मण जहां भी जाते हैं, वहां देवता भी आते हैं

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Raisen
- The Story Of The Fourth Day Ended With Pomp, Vyas Ji Said Wherever Brahmins Go, Gods Also Come
रायसेनएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

रायसेन में जारी सात दिवसीय श्रीमद्भागवत जी की कथा के चौथे दिन भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 7 दिवसीय कथा का आयोजन बेगमगंज के उत्कृष्ट स्कूल के ग्राउंड में हो रहा है। ज्ञान गंगा यज्ञ समिति द्वारा आयोजित कथा के चौथे दिन व्यासगद्दी पर विराजमान संत श्री प्रभु नागर जी ने सभी श्रद्धालुओं को ब्राह्मणों का महत्तव समझाया।
ब्राह्मणों का तिरस्कार सपने में भी नहीं करना- श्री नागर जी
उन्होंने कहा कि पुराणों में, कथाओं में ऐसा प्रमाण मिलता है जिसमें सुदामा सिर्फ द्वारकाधीश के महल नहीं गए थे। बल्कि सभी के घर गए थे। जहां-जहां सुदामा जी के चरण पड़े, उन सभी के भाग जाग गए, यह ब्राह्मणों की महिमा है। ब्राह्मणों की सेवा करो ब्राह्मणों को आदर दो, ब्राह्मणों का तिरस्कार सपने में भी नहीं करना, जब कोई पूजा हो ब्राह्मण देवता को जरूर अपने घर बुलाएं। जहां ब्राह्मण देवता जाते हैं। वहां भगवान भी आते हैं।


व्यास जी का आशीर्वाद भी लिया
कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव भी मनाया गया। जिसे सभी श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया। कथा में उपस्थित महिला-पुरुषों ने भजनों पर जमकर डांस भी किया। इस दौरान सांसद रमाकांत भार्गव, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी भी कथा पंडाल में थे। उन्होंने कथा का लाभ लिया। इसी के साथ उन्होंने व्यास गद्दी और श्री प्रभु नागर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और आरती में भी शामिल हुए।
Source link