श्योपुर वन विभाग की कार्रवाई: चीतों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में मवेशी चराने पर युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

[ad_1]
श्योपुर28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

वन विभाग टीम ने मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को चीता परियोजना के लिए संरक्षित किए गए राष्ट्रीय कूनो पालपुर अभयारण्य के प्रतिबंधित क्षेत्र में मवेशी चराते हुए गिरफ्तार किया है। इस दौरान 18 आरोपी वन अमले को देखकर भाग गए। वन विभाग टीम उनकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
मामला ओछापुरा वन रेंज इलाके के चीता परियोजना के लिए आरक्षित जंगल का है। बताया गया है कि, इस पूरे इलाके को चीता पर योजना के लिए आरक्षित किया गया है। बिना अनुमति के इस क्षेत्र में किसी का भी जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। फिर भी मंगलवार को 19 लोग इस प्रतिबंधित क्षेत्र में मवेशियां चरा रहे थे, जिन पर वन विभाग के अधिकारियों की जैसे ही नजर पड़ी तो उन्होंने तत्काल छापामार कार्रवाई करके मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, बाकी के 18 आरोपी मौके से फरार हो गए, भागे हुए आरोपी मोरेका और अर्रोदरी गांव के बताए गए हैं। जो लंबे समय से वन संपदा को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। ओछापुरा कूनो रेंज के रेंजर अविचल त्रिपाठी का कहना है कि, चीतों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति का बिना अनुमति के प्रवेश करना पूरी तरह से अवैध है, फिर भी कुछ लोग मवेशियों चला रहे थे, इनमें से एक आरोपी को पकड़ लिया गया है बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Source link