श्योपुर में शर्मनाक सफाई अभियान, VIDEO: साफ सड़क पर कचरा डलवा, तब BJP के पूर्व MLA व नपाध्यक्ष ने लगाई झाड़ू

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sheopur
  • First The Garbage Dumped On The Clean Road, Then The Leaders Came And Planted A Broom, Notice To 3 Employees

श्योपुर2 मिनट पहले

श्योपुर ​​​​​​में ​सफाई अभियान के नाम भाजपा नेताओं की करतूत सामने आई है। अभियान से पहले नपा के अफसर व कर्मचारियों ने खड़े रहकर साफ सड़क पर कचरा डलवाया। इसके कुछ ही देर बाद वहां बीजेपी नेता पहुंचे, उन्होंने झाडृू लगाकर फोटो खिंचवाए। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है।

मामला शहर के पटेल चौक का है। 1 नवंबर को मप्र के स्थापना दिवस पर BJP के नेताओं ने औपचारिकता पूरी करने के लिए सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान में पूर्व MLA दुर्गालाल विजय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर सिंह सिसोदिया, कैलाश नारायण गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष रेनू सुजीत गर्ग सहित बीजेपी के जिले के पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे।

शहर के पटेल चौक पर भाजपा नेताओं के सफाई अभियान से पहले ट्राली से कचरा फेंकता नपा का कर्मचारी। प्रदेश के स्थापना दिवस पर यहां नेताओं ने झाड़ू लगाई थी।

शहर के पटेल चौक पर भाजपा नेताओं के सफाई अभियान से पहले ट्राली से कचरा फेंकता नपा का कर्मचारी। प्रदेश के स्थापना दिवस पर यहां नेताओं ने झाड़ू लगाई थी।

नपा के हेल्थ ऑफिसर ने फिंकवाया कचरा

अभियान से पहले नगर पालिका के हेल्थ ऑफिसर सत्यभानु से लेकर दूसरे अधिकारी और कर्मचारी पटेल चौक पर आए, उन्होंने सफाई कर्मियों से साफ-सुथरी सड़क पर कचरा फैलाया। इसके बाद वहां झाड़ू लगाने की औपचारिकता पूरी करके फोटो सेल्फी लेकर इस अभियान की खानापूर्ति की गई।

कांग्रेस ने नेताओं पर साधा निशाना

इसे लेकर कांग्रेस ही नहीं बल्कि आम लोग भी भाजपाइयों पर कचरा पॉलिटिकल करने के आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अतुल सिंह चौहान का कहना है कि सफाई अभियान के नाम पर बीजेपी वाहवाही लूटती रही है। उनके नेता पहले नगर पालिका के कर्मचारियों से कहकर कचरा फिकवाते हैं, बाद में नेता झाड़ू लगाते हैं। यह वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इस कृत्य से उनकी मानसिकता जाहिर हो रही है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है।

मप्र के स्थापना दिवस पर सफाई अभियान के दौरान झाड़ू लगाते पूर्व MLA दुर्गालाल विजय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर सिंह सिसोदिया, कैलाश नारायण गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष रेनू सुजीत गर्ग सहित बीजेपी के अन्य नेता।

मप्र के स्थापना दिवस पर सफाई अभियान के दौरान झाड़ू लगाते पूर्व MLA दुर्गालाल विजय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर सिंह सिसोदिया, कैलाश नारायण गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष रेनू सुजीत गर्ग सहित बीजेपी के अन्य नेता।

सफाई करने वाले बोले- कर्मचारियों ने गलत किया

नगर पालिका अध्यक्ष रेनू सुजीत गर्ग को तीन बार कॉल किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। पूर्व MLA दुर्गालाल विजय को कहना है कि वे ग्वालियर में हैं। आकर बात करेंगे। कैलाश नारायण गुप्ता ने कहा कि मैं बाहर हूं शाम तक शहर आऊंगा। हमें नहीं मालूम था कि वहां पहले से कचरा डाला गया है। नपा कर्मचारियों ने यह गलत किया है।

नपा कर्मियों का ये काम ठी नहीं : बीजेपी जिलाध्यक्ष

बीजेपी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाट का कहना है कि बीजेपी नेताओं को वहां कचरा फैलाने की कोई सूचना नहीं थी। इस सफाई अभियान में मुझे भी बुलाया गया था, लेकिन मैं किसी वजह से नहीं जा सका। नपा के कर्मचारियों का यह कृत ठीक नहीं है। मैं CMO से बात करके संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग करूंगा।

नपा के तीन कर्मचारियों को नोटिस

अब नगरपालिका के सीएमओ मीडिया के सवालों से बचते नजर आ रहे हैं। हेल्थ ऑफिसर सत्यभानू जाटव का कहना है कि वहां पर नपा के कर्मचारियों ने पहले सफाई कर दी थी, बाद में जानकारी मिली कि पटेल चौक पर 10 मिनट का औपचारिक सफाई अभियान चलाना है। हम वहां से निकल आए थे। इसके बाद कर्मचारियों ने डर के मारे वहां पर कचरा फेंक दिया। हमने उन 3 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। हेल्थ ऑफिसर भानु ने तीन सफाई कर्मियों को नोटिस की बात तो कही है, लेकिन जिस समय सफाईकर्मी कचरा फैला रहे हैं, उस समय वह भी मौके पर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button