शुक्रवार को खजराना गणेश और रणजीत हनुमान के दर्शन: गजानन और रणजीत हनुमान का हुआ भव्य श्रृंगार, भक्तों ने किया जयघोष

[ad_1]

इंदौरएक घंटा पहले

प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश का भव्य श्रृंगार किया गया। पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया। शुद्ध घी और सिंदूर का चोला चढ़ाया। गजानन को नए गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाए, साफा बांधा। विभिन्न किस्म के फूलों से बना हार पहनाया। रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ का भी भव्य श्रृंगार किया। पुजारियों द्वारा भगवान का पूजन कर उनकी आरती की। भक्तों ने भगवान का जयघोष किया। मंदिर में दूर-दूर से भक्त भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने आते है। मंदिर में बने अन्न क्षेत्र में रोजाना कई भक्त भोजन करते है।

रणजीत हनुमान मंदिर में शुक्रवार को भगवान हनुमान का सुंदर श्रृंगार किया गया। पंचामृत से भगवान का अभिषेक कर तेल और सिंदूर का चोला चढ़ाया। नए वस्त्र भगवान को पहनाए। फूलों का हार भगवान को पहनाया। आकड़े के पत्तों पर जय सीता राम लिखकर पत्तों की माला भगवान को अर्पित की। फूलों की पंखुड़ियों से भगवान के सिंहासन को सजाया गया। मंदिर के पुजारी पंडित दीपेश व्यास ने भगवान का पूजन कर उनकी आरती की। मंदिर में मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में भक्त भगवान के दर्शन करने आते है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button