शिव शक्ति सेवा संकल्प पदयात्रा: गौरदह गांव में 2 किलोमीटर चले गृह मंत्री, लोगों का हाल जाना

[ad_1]
सीधी17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शिव शक्ति सेवा संकल्प पदयात्रा का पड़ाव गुरुवार को ग्राम गौरदह में रहा। यहां प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा यात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान उन्होंने 2 किलोमीटर की पदयात्रा उनके साथ की। लोगों और कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनसे रूबरू होते हुए भी नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री ने सबसे पहले वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान सीधी सांसद रीती पाठक, सीधी भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के साथ भाजपा के कई बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे हैं।
असामाजिक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई : गृहमंत्री
गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी जगह हम गुंडा अभियान चलाकर सभी गुंडों के खिलाफ तो कार्रवाई कर भी रहे हैं। उसके अलावा जो ऐसे संगठन हैं जो यह कृत्य कर रहे हैं, उनको भी बैन करने का हम कार्य कर रहे हैं। हमारी और हमारे सरकार की यही मंशा है कि क्षेत्र से गुंडाराज वा अराजक तत्वों का जड़ से सफाया हो जाए।


Source link