मंडला-बिछिया में निकली भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस कार्यालय से निकली यात्रा का अंबेडकर चौक पर हुआ समापन, जिला अध्यक्ष बोले- जन-जन तक पहुंचेंगे

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Mandla
- The Journey From Congress Office Ended At Ambedkar Chowk, The District President Said Will Reach People
मंडलाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

राहुल गांधी के नेतृत्व में देशव्यापी भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में मंडला जिले में भी पदयात्रा निकाली गई। मंडला नगर में जिला कांग्रेस प्रभारी दिनेश यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जैन के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से अंबेडकर चौक तक भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली। अमन, प्रेम, भाईचारे का संदेश देती यह पदयात्रा सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ संपन्न हुई।
बिछिया में भी हुआ आयोजन
बिछिया नगर परिषद में जिला कांग्रेस प्रभारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी के नेतृत्व में अग्रवाल धर्मशाला से गांधी स्मारक तक पदयात्रा निकाली गई।
नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो के नारों के साथ यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों में भ्रमण करते हुए गांधी स्मारक तक पहुंची। जहां कांग्रेसियों ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया। अपने-अपने क्षेत्र में आपसी सद्भाव, प्रेम और शांति का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया।
कन्याकुमारी से कश्मीर तक यह पदयात्रा
देश को अमन प्रेम और भाईचारे के सूत्र में पिरोने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई यह पद यात्रा 3570 किमी तय करते हुए श्रीनगर में समापन होगी।
जिले भर जारी रहेगा पदयात्रा का आयोजन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि बुधवार से यह पदयात्रा शुरू हुई। जिले में अलग-अलग जगहों पर पदयात्रा का आयोजन लगातार किया जाएगा। हमारे नेता राहुल गांधी की देश भर में होने वाली इस यात्रा को जन जन तक पहुचाएंगे। अमन प्रेम और भाईचारे का भारत बनाएंगे। इस दौरान जिला कांग्रेस पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Source link