Chhattisgarh

शिवनाथ नदी तट दुर्ग से 108 दीपों की महाआरती के साथ प्रारंभ होगी दुर्ग की भव्य कांवर यात्रा, आकर्षित कांवर होगा सम्मानित

दुर्ग। बम कांवरिया संघ दुर्ग द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा का आयोजन 4 अगस्त सोमवार को शिवनाथ नदी तट दुर्ग में रखा गया है, यह यात्रा सुबह 7:00 बजे शिवनाथ नदी के तट पर 108 दीपों की महाआरती के साथ प्रारंभ होगी। यात्रा नदी से अर्धनारेश्वर शिव शक्ति धाम ग्राम (कोटनी एनीकेट) नगपुरा जिला दुर्ग के लिए रवाना होगी जिसमें हजारों की संख्या में शिव भक्त उपस्थित रहेंगे।

यात्रा में विशेष रूप से कावड़ सजावट का कार्यक्रम रखा गया है। जिस भी शिव भक्ति का कावड आकर्षित रहेगा उन्हें विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भगवान शिव जी के गणवेश में आने वालों को भी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

भक्तो के लिए महाप्रसादी के रूप मे भोजन व्यवस्था और वापसी हेतु वाहन की भी व्यवस्था संघ द्वारा किया गया है! उक्त जानकारी बम कावरिया संघ संयोजक कुशल मटियारा ने दी है।

Related Articles

Back to top button