Entertainment

शिल्पा शेट्टी के घर हुई पायजामा पार्टी, जानें इसमें रातभर क्या करती हैं लड़कियां

शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें वह फराह खान और तब्बू के साथ हैं। शिल्पा ने बताया है कि तब्बू के बर्थडे पर उनके घर पर पायजामा पार्टी थी। इससे पहले नव्या नवेली, शनाया और अनन्या भी पायजामा पार्टी कर चुकी हैं। लड़कियां अक्सर पायजामा पार्टी प्लान करती हैं। छोटे बच्चों की पायजामा पार्टी अडल्ट्स की पायजामा पार्टी से कुछ अलग होती है। अगर आपने अब तक कभी पायजामा पार्टी नहीं की तो एक बार जरूर ट्राई करें। यहां जानें पायजामा पार्टी में लड़कियां क्या करती हैं।

रातभर होती है मस्ती

भारत में ज्यादातर लोगों के लिए पार्टी का मतलब सिर्फ खाना या ड्रिंक करना होता है। वहीं पायजामा पार्टी नॉर्मल पार्टी से कुछ अलग होती है। साधारण पार्टी में लोग तैयार होकर वेन्यू पर पहुंचते हैं। वेन्यू कोई होटल, रेस्ट्रॉन्ट या किसी का घर हो सकता है। वहीं पायजामा पार्टी किसी दोस्त के घर की जाती है जिसमें सारे लोग रातभर रुक कर मस्ती करते हैं। ये मस्ती कैसे होगी, यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है। वैसे पायजामा पार्टी ज्यादातर लड़कियां करती हैं। पार्टी का नाम इसलिए पाजजामा पार्टी है क्योंकि यह रात की पार्टी होती है और इसमें नाइटसूट पहनकर एंजॉय किया जाता है।

पहनती हैं नाइटवियर्स

स्कूल के बच्चियां पायजामा पार्टी करती हैं तो इसमें टेंट बनाकर कोई थीम रखती हैं। उनके पेरेंट्स खाने और स्नैक्स का इंतजाम करते हैं। वहीं लड़कियों की पायजामा पार्टी कुछ अलग होती है। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है पायजामा पार्टी में लड़कियां हमेशा की तरह स्टाइलिश कपड़ों में तैयार नहीं होतीं। बल्कि उन्हें नाइटवियर्स पहनने होते हैं। लड़कियां नाइटसूट, रॉम्पर्स या रोब्स पहनती हैं। 

मेन्यू

पार्टी में अच्छा खाना न हो, ऐसा पॉसिबल नहीं। पायजामा पार्टी में मनपसंद का खाना ऑर्डर किया जाता है या कई बार लड़कियां बनाती भी हैं। हालांकि ज्यादातर लोग पिज्जा और चाय ही बनाते हैं और ज्यादातर चीजें ऑर्डर की जाती हैं। इनमें पिज्जा, बर्गर, फ्राइज, पास्ता और कोल्डड्रिंक्स शामिल होते हैं। 

डांस

पार्टी की मस्ती डांस के बिना अधूरी है। डांस करने से मूड अच्छा होता है और पार्टी वाला फील भी आता है। लड़कियां लाउड म्यूजिक बजाकर डांस भी करती हैं। 

गॉसिप

लड़कियां एक-साथ हों तो उन्हें सबसे ज्यादा मजा गॉसिप करने में आता है। गर्ल्स जब नाच-गाने से थक जाती हैं तो देर रात तक गॉसिप चलती है। उनकी बातें उनके बॉयफ्रेंड, एक्स या क्रश से जुड़ी भी हो सकती हैं। 

गेम्स 

कई बार पार्टी में ट्रुथ ऐंड डेयर जैसे गेम्स भी रखे जाते हैं। हालांकि ऐसे गेम्स तब ज्यादा खेले जाते हैं जब साथ में बॉयज भी हों। थोड़ी देर गेम्स खेल भी लें लेकिन पूरी रात जागने के लिए कई तरह के मनोरंजन होते हैं, इसमें लड़कियों की बातें टॉप पर हैं।

फिल्म देखना

पायजामा पार्टी में जब लड़कियों के पास ज्यादा ऑप्शन नहीं बचते तो उन्हें साथ में बैठकर फिल्म देखने में भी काफी मजा आता है। भले ही उन्हें डर लगे लेकिन गर्ल्स अगर रात में साथ में इकट्ठी हैं तो उन्हें हॉरर फिल्म देखने में मजा आता है। 

Related Articles

Back to top button