शारदीय नवरात्र: राय चौराहे पर सागर से 21 फीट तो पथरिया रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे जबलपुर से बनकर आई 14 फीट की देवी प्रतिमा

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Damoh
  • 21 Feet From Sagar At Rai Crossroads And 14 Feet Goddess Statue From Jabalpur Under Patharia Railway Over Bridge

दमोहएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
मां दुर्गा की 21 फीट की मूर्ति को राय चौराहा पर स्थापित किया गया। - Dainik Bhaskar

मां दुर्गा की 21 फीट की मूर्ति को राय चौराहा पर स्थापित किया गया।

जिले में शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू हो गए हैं। लेकिन मूर्तियां आने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। इस बार सबसे ज्यादा ऊंचाई वाली प्रतिमाएं दमोह पहुंचीं हैं। राय चौराहा पर स्थापित करने के लिए सागर से 21 फीट की प्रतिमा दमोह आई है। सुबह 5 बजे दमोह पहुंचने पर प्रतिमा को स्थापित कराया गया। इसी तरह लोको में ओवर ब्रिज के नीचे करीब 14 फीट ऊंची प्रतिमा जबलपुर से लाई गई है।

पंडालों में वेद मंत्राेच्चार के साथ हुई स्थापना
वहीं महाकाली की प्रतिमा सुबह 9 बजे मारुताल से होते हुए जबलपुर नाका से किल्लाई नाका पहुंचीं। यहां से प्रतिमा ढोल नगाड़ों के साथ स्थापित कराने के लिए ले जाई गई। लोगों ने नाचते-गाते हुए प्रतिमा को शहर के अंदर से निकाला। ऊंचाई अधिक होने की वजह से कई जगह बिजली के तारों से परेशानी हुई। शहर में करीब 30 से अधिक पंडालों में मां दुर्गा को विधि-विधान से वेद मंत्रोच्चार द्वारा विराजमान किया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button