Chhattisgarh

शादी समारोह में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

दुर्ग, 02 मार्च । जिला अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के बोरसी निवासी राजा साहू की बहन सौ. कां. हर्ष लता (दिव्या) संग चि. लक्ष्मीकांत साहू के विवाह कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव शामिल हुए।

वैवाहिक कार्यक्रम में अछोटी निवासी भाजपा दुर्ग जिला कार्यकारिणी सदस्य के.के. खेलवार उपस्थित होकर वर-वधू को शुभ आशीष प्रदान किए। श्री खेलवार जी के अलावा नगर पालिका अहिवारा अध्यक्ष श्री नटवर ताम्रकार, भाजपा अहिवारा मंडल अध्यक्ष श्री लीमन साहू, महामंत्री श्री संजय पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सतीश साहू, भाजयुमो अध्यक्ष श्री प्रवेश शर्मा, भाजयुमो पूर्व अध्यक्ष श्री सोमकांत वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती लखेश्वरी वर्मा, भाजयुमो महामंत्री श्री नागेश साहू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button