शाजापुर में VHP का हितचिंतक अभियान: 600 गावों में 30 हजार से अधिक हिंदुओं को जोड़ेगा, हिन्दू और राष्ट्र के कार्यों से जोड़ने का लक्ष्य

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shajapur
  • Will Connect More Than 30 Thousand Hindus In 600 Villages, The Goal Of Connecting Hindus And The Work Of The Nation

शाजापुर (उज्जैन)37 मिनट पहले

शाजापुर में विश्व हिन्दू परिषद हितचिंतक अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 6 नवंबर से शुरु होकर 20 नवंबर तक चलेगा। जिले के 600 गांव, बस्ती और मोहल्लों तक अभियान चलाकर जिले में 30 हजार से अधिक हिंदुओं को महासम्पर्क अभियान के माध्यम से हितचिंतक बनाया जाएगा।

2024 में विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना के 60 साल पूरे हो जाएंगे। अभियान में हर समाज के प्रत्येक जाति मत पंथ संप्रदाय के लोगों, धर्माचार्यों, धर्मगुरुओं, युवाओं, युवतियों, मातृशक्ति से संपर्क कर उन्हें हिन्दू समाज व राष्ट्र हित के कल्याणकारी सेवा कार्यों से जोड़ेंगे।

इसके अलावा व्यापारियों, उद्योगपतियों, चिकित्सकों, इंजीनियर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ताओं, पूर्व न्यायधीशों, गायकों, अभिनेताओं, खिलाड़ियों सभी तरह के सेलेब्रिटी को भी जोड़ेंगे। हितचिंतक अभियान की टोलियों का लक्ष्य जिले के प्रत्येक गांव तक जाकर अधिकाधिक हितचिंतक बनाने का है। इसके अंतर्गत लोगों को विहिप के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जाएगी।

हितचिंतक अभियान का उद्देश्य विहिप के विभिन्न आयामों के कार्यों का जन सेवार्थ विस्तार करना है। सेवा कार्यों से अधिकाधिक वंचित समाज को जोड़ना, नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार करना, गौवंशों की रक्षा, सामाजिक समरसता, नारी सशक्तिकरण, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण व मठ-मंदिरों की सुव्यवस्था के साथ ही हिंदू समाज को संगठित करते हुए उसकी सुरक्षा के संकल्प का भाव जगाना भी अभियान का उद्देश्य है।

विश्व हिंदू परिषद मतांतरण और लव जिहाद रोकने और घर वापसी के लिए किस तरह कटिबद्ध है, यह जानकारी भी अभियान के अंतर्गत दी जाएगी। जिला मंत्री महेश प्रजापति ने बताया कि शाजापुर में अभियान शुरु किया गया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button