शहर में बढ़ता सायबर क्राइम: 9वीं पास सफाईकर्मी बिजली अफसर बनकर करता था इलेक्ट्रिसिटी फ्रॉड

[ad_1]
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

भोपाल सायबर क्राइम पुलिस के पास दो महीने में 104 शिकायतें।
बिजली कंपनी का फर्जी अफसर बनकर ठगी करने वाला जालसाज एक सफाईकर्मी निकला। वह सरगना के साथ मिलकर कमीशन पर ये ठगी कर रहा था। भोपाल सायबर क्राइम पुलिस ने नोएडा से नवीं पास सफाईकर्मी और एक दर्जी को गिरफ्तार किया है। करीब दो महीने पहले शुरू हुई इस तरह की जालसाजी को सायबर क्राइम की दुनिया में इलेक्ट्रिसिटी फ्रॉड कहा जा रहा है।
दो महीने के भीतर ही भोपाल में ऐसी 104 शिकायतें पुलिस के पास पहुंच चुकी हैं। पकड़े गए जालसाजों ने इन दो महीनों के भीतर ही देशभर के लोगों से लाखों रुपए ठग लिए हैं। डीसीपी क्राइम अमित कुमार ने बताया कि इस संबंध में बावड़ियाकला निवासी केशव सिंह ने शिकायत की थी। बिजली कंपनी का अफसर बनकर बिल भरवाने के बहाने केशव से तीन लाख रुपए ठगे गए थे। तकनीकी जांच के बाद भोपाल सायबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की।
नोएडा से दो गिरफ्तार, सरगना फरार
इस आधार पर एक टीम नोएडा पहुंची और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, सिमकार्ड और एक चेकबुक जब्त की है। एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी केवल नवीं कक्षा तक पढ़े हैं। इनमें नितिन सफाईकर्मी है, जबकि अजय दर्जी का काम करता है। पुलिस को इस गैंग के सरगना की तलाश है।
ठगी लाखों में… नितिन उस फरार सरगना का दोस्त है, जिसकी पुलिस को तलाश है। वह मजदूरी करने वालों के दस्तावेजों के आधार पर खाते खुलवाकर लाता था और इन्हीं खातों में रकम ट्रांसफर करवाई जाती थी। इन दोनों ने दो महीने में देशभर में लाखों रुपए की ठगी की है। पुलिस फिलहाल इनके खातों की जानकारी ले रही है।
4 मामलों में एफआईआर
भोपाल पुलिस के पास बीते दो महीने में ऐसी 104 शिकायतें पहुंच चुकी हैं। इनमें चार मामलों में एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। इस दौरान 15 लाख की ठगी सामने आई है।
Source link