शहर में आज से शुरू होगा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन: आज 5 बड़े घाटों के आसपास बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

[ad_1]
भोपाल28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शहर के प्रमुख घाटों पर मंगलवार से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा जवारे विसर्जन भी किए जाएंगे। प्रतिमा विसर्जन मुख्यत: प्रेमपुरा, कमलापति घाट, खटलापुरा, हथाईखेड़ा और बैरागढ़ घाट पर होंगे।
मंगलवार को इन घाटों के आसपास ट्रैफिक का दबाव सामान्य से ज्यादा होगा। साथ ही बैरागढ़ में दुर्गा प्रतिमाओं का चल समारोह और विर्सजन भी मंगलवार को ही किया जाएगा। इसके मद्देनजर पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ बदलाव किए हैं।
मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर- 0755-2677340 पर करें संपर्क
- हलालपुरा बस स्टैंड से इंदौर की ओर जाने वाले बड़े, भारी, मध्यम और यात्री बसें लालघाटी, गांधी नगर, खजूरी बायपास होकर आवागमन कर सकेंगे।
- इंदौर की ओर से हलालपुरा बस स्टैंड, शहर की ओर आने वाले बड़े, भारी, मध्यम और बसें खजूरी बायपास, मुबारकपुर, गांधी नगर, लालघाटी होकर जा सकेंगे।
- शहर से इंदौर तरफ जाने वाले मध्यम वाहन भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, नीलबड़, झागरिया होकर आ-जा सकेंगे।
- इंदौर, सीहोर की ओर से भोपाल शहर में आने वाले मध्यम वाहन झागरिया, रातीबड़, नीलबड़, भदभदा चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us




